उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने सुशीला मीणा से की मुलाकात

उदयपुर। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और जहीर खान द्वारा प्रशंसा के बाद चर्चित हुई आदिवासी प्रतिभा सुशीला मीणा और उसके परिजनों से गुरुवार को सांसद डॉ.मन्नालाल रावत भी उसके गांव रामेर तालाब पिपलिया जाकर मिले।
सांसद ने उसके साथ क्रिकेट भी खेला और बॉल पकड़ने की उसकी ट्रिक के बारे में भी पूछा। सांसद रावत गुरुवार सुबह प्रतापगढ जिले की धरियावद तहसील के गांव रामेर तालाब पिपलिया पहुंचे। स्कूल की छुट्टियां होने से सुशीला मीणा घर पर ही अपने अभिभावकों के साथ थी। सांसद ने सुशीला और उसके माता पिता का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और कहा कि आज सुशीला की वजह से पूरा आदिवासी समाज गौरवान्वित हो रहा है।
सांसद को उसके पिता ने बताया कि गांव में और आसपास इन दिनों सुशीला की ही चर्चा है। जब से सुशीला का वीडियो वायरल हुआ है तब से वह गांव की चहेती बन गई है। सांसद ने परिवारजनों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सुशीला की आगे की पढाई अच्छे विद्यालय में करवाने के साथ ही उसे अच्छी क्रिकेट अकादमी में प्रवेश दिलवाया जाएगा, ताकि गांव की यह बच्ची अपनी प्रतिभा को निखार सके।
उन्होंने ग्रामीणों को भी भरोसा दिलाया कि स्कूल के विस्तार और अच्छा मैदान विकसित करने का प्रयास करेंगे ताकि वहां सुशीला और उसके जैसे दूसरे बच्चे भी प्रेक्टिस कर सके। सांसद श्री रावत ने सुशीला के घर पास ही उसके साथ क्रिकेट खेला और फिर बॉल पकड़ने की ट्रिक के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसको किसी ने सिखाया नहीं है, बस देखकर सीख गई।

Related Posts

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व