साउथ दिल्ली की आरती को उदयपुर में शमशान पर जलाने वाला बॉयफ्रेंड ही निकला

उदयपुर. उदयपुर की बड़गांव पुलिस ने 11 फरवरी की रात को मदार गांव के शमसान पर आधी जली एक युवती की मिली लाश के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में लड़की के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।
उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने प्रेस कॉफ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया है। एसपी गोयल ने बताया कि थाना बडगांव के मदार में 11.02.2025 को रात्री 10.00 बजे ग्राम मदार के निवासियों ने चौकी मदार के पुलिसकर्मियो द्वारा सुचना मिली कि मदार नदी के पास शमशान में आग लग रही है जिसमें एक अज्ञात महिला की लाश जल रही हैं, गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होने से तथा लाश को बिना लकडि़यो की सहायता से विधिवत नहीं
जलाने से मामला संदिग्ध होने से जलती हुई लाश को पानी की सहायता से बुझाई गई। रात्री में मामले की गम्भीरता को देखते हुए बड़गांव थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।
योगेश गोयल के निर्देशानुसार उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उदयपुर के सुपरविजन में कैलाशचन्द्र पुलिस उपअधीक्षक वृृत नगर पश्चिम व पूरण सिंह राजपुरोहित थानाधिकारी बडगावं मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल मोबाईल टीम उदयपुर को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। अज्ञात महिला की लाश की फोटोग्राफी कर लाश की पहचान नहीं होने के कारण महाराणा भुपाल चिकित्सालय उदयपुर मोर्चरी में रखी गई।

See Video —


एसपी गोयल ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए मामले में महिला की शिनाख्त तथा ब्लाइंड मर्डर का टीम को निर्देश दिया। गठित टीम द्वारा मामले में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये व करीब 100 से अधिक मोबाईल नम्बरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया व घटनास्थल के आसपास के करीब सैकडों लोगो से पुछताछ की गई। लाश के साथ मिले भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सोशल मिडिया व प्रेस मीडिया की
सहायता तथा मुखबीर तंत्र के सहयोग से घटना का खुलासा करते हुए मृतका की शिनाख्त श्रीमती आरती कुमारी पुत्री श्री जीतेन्द्र सिंह निवासी सर्वोदय स्कूल के पास, मोलर बंद ऐक्सटेन्सन के पास, बदरपुर जैतपुर, साउथ दिल्ली हाल ग्रेटर कैलाश बडी के रूप में की गई।

घटना करने वाले आरोपी का खुलासा
एसपी ने बताया कि प्रकरण में कानिस्टेबल रिकेंश जाखड द्वारा घटनास्थल के पास संदिग्ध वाहन क्रेटा कार के बारे में पता कर पूरी जानकारी दी गई, कानिस्टेबल विरेन्द्र सिंह द्वारा आरोपी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिसके आधार पर पूरण सिंह राजपुरोहित थानाधिकारी बडगावं मय टीम द्वारा
आरोपी विनोद कुमार टांक पिता शांति लाल निवासी बड़ी, थाना बडगांव जिला उदयपुर को अपनी क्रेटा गाडी सहित डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। जिससे घटना के बारे में अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।

तरीका वारदातःयह था
एसपी ने बताया कि मृतका आरती कुमारी ऊर्फ परविन द्वारा अभियुक्त विनोद टांक पुत्र शांति लाल टांक निवासी बड़ी से अवैध रिश्ते में रह कर आरती कुमारी द्वारा विनोद टांक से लगातार तरह-तरह की मांग करने से विनोद टांक मानसिक परेशान होकर वह आरती कुमारी (मृतका) के किराये के मकान ग्रेटर कैलाश बडी पर पहुंच कर आरती कुमारी को गले से दबा कर मार दिया। उसके बाद लाश के सबूतों को नष्ट करने के इरादे से अपनी क्रेटा कार में लाश को डाल कर मदार गांव के सार्वजनिक शमसान पर ले जाकर रात का समय व सुनसान जगह देख कर लाश पर उसके कपड़ो व अन्य सामान
पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा कर भाग जाना ।

पुलिस टीम में ये थे

  1. श्री पूरण सिंह राजपुरोहित थानाधिकारी थाना बडगांव।
  2. श्री रिकेश जाखड कानि.।(विशेष भूमिका) घटनास्थल के पास संदिग्ध वाहन की सुरागरसी करना
  3. श्री विरेन्द्र सिंह कानि.। (संदिग्ध वाहन के आधार पर अभियुक्त व मृतका की जानकारी देना)
  4. श्री रणजीत सिंह राठौड सउनि
  5. श्री लक्ष्मण सिंह हैड कानि।
  6. श्री राजेन्द्र सिंह हैड कानि।
  7. श्री सुरेन्द्र जाखड कानि। (घटनास्थल के आसपास घटना के समय से लेकर खुलासा तक लगातार
    संदिग्ध वाहन व व्यक्तियो से पुछताछ)
  8. श्री सवाई सिंह कानि (घटनास्थल के आसपास घटना के समय से लेकर खुलासा तक लगातार
    संदिग्ध वाहन व व्यक्तियो से पुछताछ)
  9. श्री तपेन्द्र कानि
  10. श्री डालाराम कानि
  11. श्री सुनिल कानि
  12. श्री प्रमोद कुमार कानि
  13. श्री लोकेश रायकवाल (साईबर सेल)
    डिटेन करने वाली टीमः
  14. श्री लक्ष् मण सिंह हैड कानि.।
  15. श्री विरेंद्र सिंह कानि.।
  16. श्री तपेन् भादु कानि.।
  17. श्री सुनिल कानि.।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व