कुलगुरु डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को विदाई

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय में कल्याण समिति प्रशासनिक कार्यालय द्वारा कुलगुरु डॉ अजीत कुमार कर्नाटक को एमपीयू ए टी में 3 वर्ष का स्वर्णिम सेवा काल पूर्ण करने पर भाव भीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि 15 अक्टूबर को कुलगुरु डॉ अजीत कुमार कर्नाटक का 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। नए कुलपति की नियुक्ति तक माननीय राज्यपाल महोदय ने वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के कुलगुरु डॉ बी एल वर्मा को MPUAT कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है वे 15 अक्टूबर अपराह्न में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश सुखवाल ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुल सचिव श्री अशोक कुमार वित्त नियंत्रक महोदय दर्शना गुप्ता, निदेशक प्लानिंग एवं अधिष्ठाता सीटीआई डॉ सुनील जोशी निर्देशक एवं अधिष्टाता डॉ धृति सोलंकी विशेषाधिकारी डॉ सुबोध शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ आर एच मीना, कल्याण समिति सचिव जगत सिंह पवार, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, कुलपति सचिवालय से पूर्व निजी सचिव श्री नारायण सिंह चौहान, कुलपति निजी सचिव श्री विशाल अजमेर उपाध्यक्ष श्री एल.एन. सालवी,रघुनाथ सिंह देवड़ा चंदन दवे, तेजकरण नागदा, शिप्रा भाटी, लक्ष्मण देवासी,भूपेंद्र सिसोदिया, यक्षराज सिंह इत्यादि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यकारिणी द्वारा माननीय कुलगुरु डॉ अजीत कुमार कर्नाटक को प्रशस्ति पत्र, उपर्णा, शाल और प्रतीक चिन्ह भेंटे कर उनका सम्मान किया गया। श्री अशोक कुमार ने उन्हें श्रेष्ठ प्रशासक बताते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की। मैडम दर्शना गुप्ता ने बताया कि माननीय डॉ कर्नाटक बड़े ही सहृदयी, स्नेही, और अविस्मरणीय प्रतिभा के धनी व्यक्ति है और एक साथ तीन विश्वविद्यालय का कार्यभार उन्होंने बहुत ही कुशलता के साथ संपन्न किया है।

उपाध्यक्ष सालवी ने कहा कि आने वाले समय में यह विश्वविद्यालय और इसके सभी कर्मचारी आपको बहुत ही प्रेम और आदर के साथ याद रखेंगे तथा आपकी प्रेरणा से उत्तरोत्तर प्रगति के लिए प्रयास शील रहेंगे। कुलगुरु गुरु डॉ कर्नाटक ने कहा कि यहां के सभी कर्मचारी बहुत ही सरल और सहृदयी व्यक्ति हैं तथा अपने कार्य के प्रति उनमें पूर्ण निष्ठा और लगन उन्होंने देखी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से यह विश्वविद्यालय प्रदेश के ही नहीं देश के प्रथम विश्वविद्यालय बनने की क्षमता रखता है इसके लिए उन्होंने अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वचन दिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राम हरी मीणा ने किया तथा अंत में कल्याण समिति अध्यक्ष श्री दिनेश सुखवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व