प्रो. बी.एल. वर्मा ने महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु का कार्यभार ग्रहण किया

उदयपुर । वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय , कोटा के कुलगुरु प्रो. बी.एल. वर्मा ने 15 अक्टूबर 2025 को कुलगुरु कार्यालय में अपराह्न 4 बजे शुभ मुहूर्त में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया।

प्रो. वर्मा के एम.पी.यु.ए.टी. कुलगुरु पद का कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर निवर्तमान कुलगुरु डॉ अजीत कुमार कर्नाटक, कुल सचिव श्री अशोक कुमार, वित्त नियंत्रक सुश्री दर्शना गुप्ता, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों, अधिष्ठाताओं, शिक्षकों, सहशेक्षणिक और सहायक कर्मचारियों, विश्वविद्यालय के पेंशनर संघ एवं छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उपरने, पुष्पगुच्छ व पुष्प मालाओं द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया ।

इस अवसर पर पूर्व कुलपति डॉ उमा शंकर शर्मा, श्री कारन सिंह शक्तावत, कर्मचारी समिति के अध्यक्ष श्री रजनी कान्त, उपाध्यक्ष श्री एल एन साल्वी. सुखाडिया विश्व विद्यालय से श्री भारत व्यास, डॉ हेमराज चौधरी, डॉ आशीष सिसोदिया, डॉ कुंजन आचार्य, डॉ मुकेश कुमार मीना, डॉ अनिल कोठारी, डॉ सागर सामरिया एवास्म अन्य शुभचिन्तक बड़ी संख्या में उपस्तित रहे ।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो.वर्मा ने सभी डीन, डायरेक्टर, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर विश्वविद्यालयों की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी परिषद् को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ढांचे में कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार को और आगे बढ़ाने के लिए नये दृष्टिकोण से कार्य करने की जरुरत है। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन के साथ शिक्षा, अनुसन्धान, प्रसार और कौशल विकास के क्षेत्रों में समग्र विकास पर अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे ।

प्रोफेसर वर्मा ने इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एमपीयूएटी ने राज्य की कृषि शिक्षा, शिक्षण, अनुसंधान, विस्तार एवं कृषि उद्यमिता में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों सहित शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी उल्लेखनीय है कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार 14 अक्टूबर, को आदेश जारी कर प्रो. वर्मा को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर का कुलगुरु नियुक्त किया था। इस अवसर पर एम.पी.यु.ए.टी. के कुलसचिव श्री अशोक कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 415 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 316 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 493 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व