पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में नवजात की सफल सर्जरी

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल (पिम्स), उमरड़ा में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में नवजात की जटिल सफल सर्जरी हुई। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि यह शिशु जगत (उदयपुर) चिकित्सा केंद्र से रेफर होकर पिम्स हॉस्पिटल में आया। बच्चा सांस लेने में दिक्कत के साथ दूध और थूक निगल नहीं पा रहा था। जांच में पता चला कि बच्चे की खाने की नली विकसित नहीं हुई है और बच्चे को ट्रेकियो-इसोफेजियल फिस्टूला नामक बड़ी सर्जिकल बीमारी है। इसके साथ ही निमोनिया व संक्रमण के कारण बच्चे की स्थिति बहुत नाजुक थी। गहन चिकित्सा इकाई में बच्चे को वेंटीलेटर पर रखा गया और स्थिति संभलने के तुरंत बाद ऑपरेशन किया गया।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि लगभग 3-4 हजार नवजात में से किसी एक को यह बीमारी हो सकती है। इस बच्चे में भोजन नली (इसोफेगस) के दोनों हिस्से बहुत दूर होने के कारण सर्जरी के दौरान जोड़ में काफी दिक्कत आई। लगभग साढ़े तीन घंटे चले ऑपरेशन में इसे सही किया गया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि इन नवजात शिशुओं में ऑपरेशन के बाद अनेक जटिलताओं की संभावना रहती है। पहले से मौजूद निमोनिया, संक्रमण व ऑपरेटिव मुश्किलों के चलते बच्चे को ठीक करने में चिकित्सक टीम व नर्सिंग स्टाफ को ऐडी चोटी का जोर लगाना पड़ा। दूध पीना सीखने में भी बच्चे को काफी समय लगा। तमाम बाधाओं को पार कर लगभग एक महीने की मेहनत के पश्चात बच्चा पूरा ठीक हुआ। ठीक होने के बाद बच्चे को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस कार्य में डॉ. मिश्रा के अलावा निश्चेतन विभाग की डॉ. कमलेश, डॉ. पीनू, डॉ. त्यागी, डॉ. साक्षी, डॉ. प्रिया, डॉ. सुमित, डॉ. अथर्व, डॉ. मुस्कान व पीडियाट्रिक विभाग के डॉ. अंकित, डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. राहुल खत्री, व स्टाफ अरूण, रेशमा, अशोक, शिव, दीपक, राहुल, छगन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 पिम्स के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि पिम्स हॉस्पिटल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। बच्चे का इलाज जननी सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क किया गया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व