उदयपुर की लेक्रोज प्रतिभा मीरा दौजा जनजाति गौरव से सम्मानित

उदयपुर, 15 नवम्बर।  भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर डूंगरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर माणस,झाड़ोल उदयपुर की अंतरराष्ट्रीय लेक्रोस खिलाड़ी मीरा दौजा को खेल के क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धि हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजाति गौरव से सम्मानित किया। मीरा दौजा ने समरकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित हुए एशियन लेक्रोज गेम्स में अपने उत्कृष्ट कौशल से भारत को रजत पदक जीताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था । कार्यक्रम में जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, एसीएस कुंजीलाल मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी सहित कई  जनप्रतिनिधि एवं उच्च अधिकारी उपस्थित थे । जनजाति प्रतिभा मीरा दौजा को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने पर लेक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसिफ लारी, राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी, सीईओ शहजाद खान सहित पदाधिकारीगण, माणस सरपंच कउवाराम खराड़ी एवं प्रशिक्षक नीरज बत्रा ने बधाई दी। राजस्थान सरकार द्वारा लक्ष्य ओलंपिक के तहत ओलंपिक खेल लेक्रोज एवं जनजाति क्षेत्र की वंचित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किए जाने वाले सार्थक अनुकरणीय कार्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व