बार एसोसिएशन उदयपुर का शपथ ग्रहण, देवनानी-न्याय की देवी के आंखों से पट्टी हटाई

उदयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण धूरी है। न्याय के प्रति विश्वास को कायम रखने में उनकी विशेष भूमिका है। अधिवक्ता अपने कार्य में शुचिता, सौहार्द और संवेदनशीलता का सम्मिश्रण करते हुए पीड़ित और जरूरतमंद को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए प्रयास करें।

श्री देवनानी शनिवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के न्यू ऑडिटोरियम में उदयपुर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जस्टिस रामचंद्रसिंह झाला तथा अतिरिक्त महाधिवक्ता डॉ प्रवीण खण्डेलवाल रहे। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रभानसिंह शक्तावत, महासचिव महावीरप्रसाद शर्मा, नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र जैन, महासचिव लोकेश गुर्जर सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। बार एसोसिएशन उदयपुर की परंपरा के अनुसार निवर्तमान अध्यक्ष श्री शक्तावत ने नवीन अध्यक्ष श्री जैन को शपथ दिलाई। वहीं अध्यक्ष श्री जैन ने महासचिव सहित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई।

आजादी की लड़ाई में वकीलों की महती भूमिका
समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था का इतिहास काफी प्राचीन है। मनुस्मृति और कौटिल्य अर्थशास्त्र में भी इसका उल्लेख है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अधिवक्ताओं का बड़ा योगदान रहा है। महात्मा गांधी, सरकार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, चक्रवर्ती राजगोपालाचार्य, चितरंजन दास जैसे अनेकों अनेक स्वतंत्रता सैनानी पेशे से वकील रहे हैं। आजादी के बाद भारत के संविधान की रचना में भी अधिवक्ताओं की खास भूमिका रही है। समाज में न्याय की प्रतिष्ठा और सामाजिक संतुलन को बनाए रखने में आज भी अधिवक्ताओं की प्रांसगिकता स्वयं सिद्ध है।

केवल मुकदमा जीतना नहीं, न्याय की सुनिश्चितता का रखें ध्येय
श्री देवनानी ने कहा कि अधिवक्ता का कार्य सिर्फ अपने मुवक्किल के पक्ष में मुकदमा जीतना नहीं होना चाहिए, अपितु न्याय की सुनिश्चितता का ध्येय सर्वार्परि होना चाहिए। कानून पर समाज का भरोसा कायम रखने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और बैंच-बार की समान रूप से है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता युवाओं को प्रेरित और संस्कारित करें, ताकि न्याय की गरिमा बनी रहे।

 उदयपुर। बार एसोसिएशन उदयपुर के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अधिवक्तागण सहित अन्य।
उदयपुर। बार एसोसिएशन उदयपुर के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अधिवक्तागण सहित अन्य।

न्याय की देवी के आंखों से हटी पट्टी
श्री देवनानी ने कहा कि न्याय की देवी की आंखों पर पट्टी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने वह पट्टी हटा दी है। इससे न्याय के प्रति पारदर्शिता और निष्पक्षता के भाव और अधिक मजबूत होंगे।

सेतु की भूमिका निभाने का आश्वासन
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की लंबित मांग को पूर्ण कराने में सहयोग की अपील की। इस पर श्री देवनानी ने आश्वस्त किया कि बार प्रतिनिधिमंडल के जयपुर आगमन पर मुख्यमंत्री, कानून मंत्री आदि से मुलाकात में वे सेतु की भूमिका निभाएंगे। साथ ही अपनी ओर से भी इसके लिए वकालत करेंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 305 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 197 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 156 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 141 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 193 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 384 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व