उप मुख्यमंत्री ने कोटा ट्रैवल मार्ट में उदयपुर डिवीजन की सहभागिता को बताया प्रभावी

उदयपुर, कोटा। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान द्वारा आयोजित कोटा ट्रैवल मार्ट में उदयपुर डिवीजन द्वारा भी आकर्षक स्टॉल स्थापित की गई।
उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष एवं होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चौधरी ने बताया कि कोटा ट्रैवल मार्ट में होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं उदयपुर डिवीजन की संयुक्त पवेलियन युक्त स्टॉल पर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दीया कुमारी का आगमन हुआ। जिस पर होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान, उदयपुर डिवीजन के संरक्षक एवं होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह राणावत द्वारा उपरना ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री द्वारा स्टॉल का अवलोकन किया गया, जहाँ उदयपुर संभाग की पर्यटन संभावनाओं, होटल उद्योग, सांस्कृतिक विरासत एवं आगामी पर्यटन विकास योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। उन्होंने उदयपुर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
साथ ही, उदयपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर में पधारने का औपचारिक निमंत्रण भी उप मुख्यमंत्री को दिया गया।
इस अवसर पर होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं उदयपुर डिवीजन के संरक्षक श्री सुभाष सिंह राणावत, अध्यक्ष श्री राकेश चौधरी, उपाध्यक्ष श्री के.पी. अग्रवाल, सचिव श्री अंबालाल साहू, सहसचिव श्री योगेश्वर सिंह कुमावत सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व