हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान ने जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक को हराया

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र वर्ग) के तहत मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में कई रोमांचक और एकतरफा मैच देखने को मिले। खेलगांव के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर राजस्थान ने जम्मू-कश्मीर को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की। झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 18-1 से करारी शिकस्त दी। केरल ने तमिलनाडु को 6-1 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में राजस्थान ने कर्नाटक को 4-1 से हराया। वहीं आईपीएससी ने तेलंगाना को कड़े मुकाबले में 5-4 से मात दी। बीएन कॉलेज ग्राउंड ‘ए’ पर केरल ने महाराष्ट्र को 4-1 से हराया। सीआईएससीई ने आईपीएससी को 5-1 से पराजित किया। उत्तर प्रदेश ने डीएवी को 7-0 से एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। बीएन कॉलेज ग्राउंड ‘बी’ पर चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 5-2 से हराकर जीत हासिल की।
एमबी कॉलेज ग्राउंड पर हिमाचल प्रदेश ने सीबीएसई वेलफेयर को 25-0 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद खेले गए मुकाबले में पंजाब ने हिमाचल को 5-1 से पराजित किया। बिहार ने पुडुचेरी को 10-1 से हराया। प्रतियोगिता में टीमों का आक्रामक खेल और बेहतरीन तालमेल दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा।

आज होंगे ये मुकाबले

रोमांचक मुकाबले में बुधवार को राज्य स्तरीय/अंतर-राज्यीय प्रतियोगिता के कई अहम मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैदानों पर मुकाबलों की शुरुआत सुबह 7ः30 बजे से होगी। टीमें पूरे जोश और तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी।
एम.बी. ग्राउंड पर पहला मैच आंध्र प्रदेश बनाम बिहार (पूल – एच), दूसरा मैच तमिलनाडु बनाम हरियाणा (पूल एफ) तीसरा मैच उत्तराखंड बनाम दिल्ली (पूल बी) के मध्य खेला जाएगा। बी.एन. (ए) ग्राउंड पर पहला मैच पुदुच्चेरी बनाम विद्या भारती (पूल एच) दूसरा मैच कर्नाटक बनाम जम्मू एवं कश्मीर (पूल ई) तीसरा मैच पंजाब बनाम सीबीएसई वेलफेयर (पूल डी) के मध्य ख्ेला जायेगा वहीं बी.एन. (बी) ग्राउंड पर पहला मैच सीबीएसई और तेलंगानना (पूल जी), दूसरा मैच डीएवी कॉलेज एमसी बनाम गुजरात, खेलगांव ग्राउंड पहला मैच राजस्थान बनाम ओडिशा, दूसरा मैच छत्तीसगढ़ बनाम मध्य प्रदेश, तीसरा मैच सीबीएसई वेलफेयर बनाम पश्चिम बंगाल आयोजकों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 236 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 146 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 112 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 91 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 147 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 332 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व