संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)।शहर के सुभाष नगर में संथारा साधक नानी बाई नंदावत का आज उदयपुर में डोल यात्रा निकली। संथारा साधिका का एक दिन पहले उदयपुर में देवलोकगमन हो गया था।
सुभाष नगर जैन सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश नंदावत ने बताया कि संथारा साधक नानी बाई नंदावत का एक दिन का संथारा सीझा और क्षमापना व समाधिमरण के पावन मार्ग पर चलते हुए, तपस्वी की आत्मा ने नश्वर देह का त्याग कर सिद्धत्व की ओर प्रस्थान किया।  अत्यंत गरिमा और धर्म-भाव के साथ 16 जनवरी को आचार्य रामलाल महाराज की शिष्या सुशीला कुंवर महाराज आदि ठाणा द्वारा संथारा प्रतीकाख करवाया सुबह 8.30 संथारा ग्रहण किया शाम 3.30 संथारा सीज गया। श्रद्धेय तपस्वी नानी बाई नंदावत धर्मपत्नी स्व. बसंती लाल नंदावत का संथारा पूर्वक देवलोकगमन हुआ। शासन दीपिका सुशीला कुंवर माहराज के सानिध्य में ग्रहण की गई यह महान साधना अपनी पूर्णता को प्राप्त हुई। उनके अटूट संयम की बारंबार अनुमोदना संपूर्ण समाज द्वारा की गई।  “धन्य है वह आत्मा जिसने मोह-माया के बंधनों को तोडक़र, संलेखना पूर्वक समाधि मरण को प्राप्त किया। आपकी यह साधना संपूर्ण जैन समाज के लिए सदैव वंदनीय रहेगी।
अध्यक्ष नंदावत ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे सुभाष नगर से डोल यात्रा (अंतिम यात्रा) रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में उदयपुर और बाहर से आए श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अशोक नगर स्थित मोक्षधाम पहुंची। डोल में श्रावक श्राविकाओं ने अंतिम दर्शन किए। रास्ते में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए खड़े थे। डोल यात्रा में बैंड बाजे पर भक्ति गीत बज रहे थे।  रास्ते में जगह-जगह श्रावक-श्राविकाओं ने पुष्पाजंली अर्पित करते हुए पुष्पवर्षा की वहीं सैंकड़ों धर्म प्रेमियों की उपस्थिति में अरिहंत देव के जयकारों के साथ संपन्न साधिका का अंतिम संस्कार हुआ।
डोल यात्रा में ओसवाल समाज बड़े साजन के अध्यक्ष कुलदीप नारह, ओसवाल समाज छोटे साजन के निर्वतमान अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, दिनेश कावडिय़ा, अरुण मांडोत, डॉ सुभाष कोठारी,  राजेंद्र नंदावत, राकेश नंदावत सहित हजारों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 296 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 151 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व