राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान में पिछले दिनों चर्चा में आए एक सरकारी डॉक्टर अशोक शर्मा जहां से एपीओ हुए वहीं पर उसी कुर्सी पर बैठ गए। वे कोर्ट से जीतकर आए। गरीबों के डॉक्टर के नाम से चर्चित हुए डॉक्टर की आज ज्वॉइनिंग के समय भी खासी भीड़ थी।

Udaipur News उदयपुर शहर के पास बड़गांव सेटेलाइट अस्पताल से एपीओ हुए डॉ अशोक शर्मा ने करीब सवा 2 माह बाद 2 फरवरी 2026 को प्रभारी के तौर पर वापस जॉइन कर लिया। डॉ. शर्मा को 28 नवंबर 2025 को एपीओ किया गया था, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

कोर्ट ने उनके एपीओ आदेश को क्वैश कर दिया, जिसके बाद उन्होंने 2 फरवरी को फिर से ज्वाइन कर लिया। ज्वाइनिंग के दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए। गाजे-बाजे से वे ज्वाइनिंग कराने पहुंचे। उनका साफा और फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

डॉ शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने मुझे हटाने के लिए पूरा जोर ​लगाया लेकिन हाईकोर्ट ने मेरे पक्ष में फैसला देते हुए एपीओ आदेश क्वेश कर दिया। मेरे जाने के बाद यहां डॉक्टर से लेकर चपरासी तक को दो माह से सैलेरी नहीं मिली।

क्योंकि वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार मेरे पास थे। अब मैं आ गया हूं तो सैलेरी देने की प्रक्रिया शुरू होगी। डॉ शर्मा बोले-मेरे लिए हर जाति और नेता बराबर है। इलाज कराने आने वाले सभी अमीर-गरीब लोग लाइन में लगेंगे और मैं उनका इलाज करूंगा।

28 नवंबर को एपीओ किए जाने के बाद डॉ शर्मा ने कहा था कि उन्हें कुछ स्थानीय नेताओं की झूठी शिकायत पर एपीओ किया गया है। इसके बाद डॉ शर्मा ने लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो पोस्ट किए थे।

जिनमें चिकित्सा विभाग और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते कई सवाल उठाए थे। डॉ शर्मा के एपीओ आदेश के खिलाफ कई ग्रामीण समर्थन में उतरे थे और हॉस्पिटल बाहर जोरदार हंगामा किया था। उनके रिलीविंग के दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्ग रोने लगे थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 218 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 398 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व