पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के वीर सैनिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर सेना के उच्चतम मानकों को स्थापित करते हुए आज के दिन को यादगार बना दिया। उदयपुर शहर में सेना का विश्वास पिम्स हॉस्पिटल पर दिनों दिन बढ़ रहा है और एक बार फिर मिलिट्री हॉस्पिटल उदयपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मुकुल गुप्ता ने पिम्स हॉस्पिटल पर भरोसा करते हुए रक्तदान शिविर करने का जिम्मा पिम्स हॉस्पिटल को दिया।
कर्नल डॉ गुप्ता के द्वारा पिम्स हॉस्पिटल की टीम डॉ. चंद्रा माथुर MOIC ब्लड सेंटर, डॉ. देवांशी, अमिता पुजारी इंचार्ज, लाला राम, सुरेश, कुलदीप, रोहित, आदि सभी का स्वागत किया तथा डॉ. चंद्रा माथुर ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष का उपरना पहना कर स्वागत किया। डॉ चंद्रा ने सभी जवानों को रक्तदान की महत्ता को समझाया। रक्तदान शिविर के दौरान सेना के जवानों में रक्तदान करने की होड़ मच गई और सभी जवानों ने इसमें बढ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें लगभग 80 जवानों ने अपना पंजीकरण कराया तथा लगभग 60 जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया ।
रक्तदान शिविर डॉ. चंद्रा माथुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । पूरी पिम्स की टीम का कार्य अति सराहनीय रहा।
इस अवसर पर पिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने कहा कि 18 फरवरी सैनिकों के द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान आम जनों को जागरूक व प्रेरित करने के लिए सेना का समाज के प्रति समर्पण और सेना की कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। आज के रक्तदान शिविर से जो भी ब्लड यूनिट एकत्रित हुए हैं किसी ना किसी की जान जरूर बचायेगी। उन्होंने कहा कि सेना देश की सीमाओं की सुरक्षा तो बखूबी करती ही है समय-समय पर आम लोगों के लिए रक्तदान कर जरूरमंद की जान भी बचाती है । रक्तदान शिविर का कॉर्डिनेशन धर्मेंद्र टांक और रिटायर्ड सूबेदार जयप्रकाश त्यागी ने किया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2026 का आयोजन 15–16 फरवरी को महाराष्ट्र के नागपुर विधान भवन में हुआ, जिसमें देशभर से लगभग 200 युवा प्रतिनिधियों ने सहभागिता…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 329 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 228 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 176 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 157 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 220 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 409 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व