रिपोर्ट पॉजिटिव फिर भी हवाई यात्रा की, एफआईआर दर्ज कराएंगा प्रशासन

File Pictur

उदयपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला कलक्टर चेतन देवड़ा की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में दो दिन पहले एयरपोर्ट पर कोरोना पॉजिटिव आए एक यात्री के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय उदयपुर जिला प्रशासन ने लिया।
बैठक में एडीएम ओ.पी.बुनकर ने बताया कि 20 मार्च को इंडिगो एयरलाईंस से यात्रा कर पहुंचे एक यात्री की एयरपोर्ट पर जांच करवाई गई और उसने अंडरटेकिंग भी दिया। बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। पॉजीटिव आने के बाद जब इस यात्री के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह शाम को ही पुनः हवाई यात्रा करते हुए चला गया। कलक्टर ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया तथा ऐसे लापरवाह और अन्य लोगों की जान को जोखिम में डालने वाले यात्री के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए ।

बार्डर चैक पोस्ट पर सख्ती होगी

बैठक में कलक्टर देवड़ा ने अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों से संक्रमण से बचाव की दृष्टि से पुलिस विभाग को बॉर्डर चैक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए और कहा कि जिले के सभी प्रवेश द्वारों पर चैक पोस्ट लगाई जाए और बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की नेगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। यदि कोई बिना आरटीपीसीआर के आता है तो उसे सीधे ही क्वारेंटाईन सेंटर भेज दिया जाएगा। निजी बसों में आने वाले यात्रियों के संबंध में कार्यवाही के लिए परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व