भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनियां भारत-पाक सीमा पर कालूवाला गांव पहुंचे

जयपुर, बीकानेर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में सभी वर्गों को जोड़ने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने वाईब्रेंट बॉर्डर विलेज यानि जीवंत सीमांत ग्राम कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गाँवों में आमजन से संवाद के क्रम में बीकानेर जिले के खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के कालूवाला गांव में रात्रि प्रवास कर आज रात बिता रहे हैं, जहां लोगों से केन्द्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवाद किया और संस्कृति पर भी विस्तृत चर्चा की।

बीकानेर जिले में कालूवाला गांव भारत-पाक सीमा पर स्थित है, जहां सतीश पूनियां आज एक दिवसीय रात्रि प्रवास कर हैं। सतीश पूनियां ने सीमाजन कल्याण समिति के साथ बैठक की, इस दौरान उन्होंने सीमा प्रहरी जवानों के हाल-चाल जाने। सेना अधिकारी आलोक शुक्ला, डिप्टी कमांडेंट प्रशांत चौहान साथ रहे।

इस दौरान सतीश पूनियां के साथ भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वरूण जावेरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिंमाशु शर्मा, विधायक बिहारी लाल विश्नोई, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विश्वजीत कस्वां, प्रधान धर्मपाल बिरडा, नगरपालिका चेयरमैन अशोक फौजी इत्यादि साथ रहे।

कालूवाला प्रवास पर जाने के दौरान पूनियां ने बीकानेर में ही सीमावर्ती क्षेत्र के पास राजासर व सतासर गांवों में भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

बता दें कि वाईब्रेंट बॉर्डर विलेज कार्यक्रम भाजयुमो द्वारा देश एवं प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी विभिन्न जिलों में प्रवास करेंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व