भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां 6 से मेवाड़ में

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां का 06, 07 एवं 08 मार्च को उदयपुर, प्रतापगढ़ एवं बाँसवाड़ा जिलों में प्रवास कार्यक्रम रहेगा।

डाॅ. पूनियां 06 मार्च को प्रातः 8.00 बजे जयपुर से वायुयान द्वारा उदयपुर के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे डबोक स्थित Hotel the Rising पर प्रेस वार्ता कर भटेवर स्थित कृष्ण राज रिसोर्ट पर वल्लभनगर (उदयपुर) में संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे एवं दोपहर 12.00 बजे युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद अपरान्ह 4.00 बजे कपासन में नगर पालिकाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे एवं रात्रि विश्राम प्रतापगढ़ में करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमुख सामान्य बताया कि 07 मार्च को डाॅ. पूनियां प्रातः 11.00 बजे प्रतापगढ़ में नगर परिषद प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 12.30 बजे घाटोल में डाॅ. पूनियां कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। उसके बाद डाॅ. पूनियां अपरान्ह 3.00 बजे बाँसवाड़ा में त्रिपुरा सुन्दरी माताजी मन्दिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद अपरान्ह 3.30 बजे बाँसवाड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करेंगे एवं रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। श्री सतीश पुनिया का अखिल अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष केके गुप्ता के निवास पर उनका आतिथ्य ग्रहण करेंगे। 08 मार्च को डाॅ. पूनियां प्रातः 9.20 बजे उदयपुर से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर जयपुर पहुँचेंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व