पिछोला में फिर शुरू होगा नौकायन

उदयपुर। शहरवासियों और पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने पिछोला झील में नौकायन के नए टेण्डर की प्रक्रिया पूर्ण होने तक पुराने ठेकेदार को कार्यावधि में अल्पकालीन विस्तार देते हुए नौकायन दोबारा शुरू कराने के निर्देश नगर निगम अधिकारियों दिए।
नौकायन को लेकर शनिवार को कलक्टर कक्ष में बैठक हुई। इसमें नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने अवगत कराया कि पिछोला में नौकायन कर रही एजेंसी की कार्यावधि में 31 जुलाई 2023 को समाप्त हो गई थी। तत्कालीन व्यवस्था के तहत उसे 5 माह का एक्सटेंशन दिया था, यह समय भी 31 दिसम्बर 2023 को पूर्ण हो चुका है।

नए टेण्डर कर लिए गए हैं, लेकिन फिलहाल टेण्डर के बाद ही प्रक्रिया यथा लीगल डॉक्यूमेंटेशन आदि के कार्य प्रगतिरत हैं। इस बीच 9 जनवरी से पिछोला में नौकायन बंद हो चुका है। जिला कलक्टर श्री पोसवाल ने कहा कि वर्तमान में पर्यटन सीजन चल रहा है। बड़ी संख्या में पर्यटक उदयपुर आ रहे हैं। पिछोला में नौकायन नहीं होने से पर्यटकों को निराशा हो रही है, साथ ही उदयपुर के लिए भी नकारात्मक संदेश जा रहा है।

उन्होंने टेण्डर प्रक्रिया की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए नए ठेकेदार को जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए। साथ ही जब तक कार्य शुरू नहीं हो तब तक नगर निगम के जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर पुराने ठेकेदार को अल्पकालीन कार्यावधि विस्तार दिए जाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम के अधिशासी अभियंता लखनलाल बैरवा भी उपस्थित रहे।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व