RAS-मेन्स : गंगानगर में किसी ईमित्र से निकलवाया कम्प्यूटर भर्ती का एडमिट कार्ड

उदयपुर। उदयपुर में शनिवार को RPSC मेन्स एग्जाम देने आई महिला के पास 4 महीने पुराने कंप्यूटर भर्ती एग्जाम का एडमिट मिला। पूरे मामले को लेकर सामने आया कि उसको प्रवेश पत्र गंगानगर के एक ई मित्र से निकाल कर दिया।
इस मामले में उदयपुर के परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी ने भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज कराया।
उदयपुर के भूपालपुरा थाना प्रभारी मुकेश सोनी ने बताया महिला अभ्यर्थी माला निवासी श्रीगंगानगर के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। माला यहां RAS मेन्स का सामान्य ज्ञान का पेपर देने आई थी। उसके एडमिट कार्ड पर फतह स्कूल का पता लिखा था वहां कोई सेंटर RPSC द्वारा बनाया ही नहीं गया था। शनिवार को उदयपुर में आरएएस एग्जाम के 2 परीक्षा केंद्र गुरु गोविंद सिंह और सरकारी रेजीडेंसी गर्ल्स स्कूल थे। जीरो नंबर एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच के लिए श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर पुलिस थाने को प्रकरण भिजवाया जा रहा है।

कंट्रोल रूम प्रभारी राजेश व्यास ने बताया- माला अपना एडमिट कार्ड लेकर पहुंची तो इसे RPSC भेज कर मालूम करवाया गया। जांच में सामने आया कि युवती तो RAS प्री में भी पास नहीं हुई थी। इसके बाद जब मामला दर्ज कराया तो सामने आया कि उसने एडमिट कार्ड गंगानगर में किसी ईमित्र से निकलवाया था।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 342 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 242 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 186 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 164 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 228 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 425 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व