पीएम मोदी ने राहत पहुंचाने वाले फैसले लिए है : सीपी जोशी

कोटा / चित्तौडगढ़। कोरोना काल में भी संगठनात्मक और सेवा कार्य में भाजपा अव्वल है। उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने कोटा संभाग के बूंदी जिला, कोटा शहर जिला, कोटा देहात जिला और बारां की जिला भाजपा की वर्चुअल बैठक के दौरान कहीं।
सांसद जोशी ने अलग-अलग समय पर आयोजित उपरोक्त बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना काल में भी आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए 21 जून से 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले सभी को निःशुल्क टीकाकरण और दीपावली तक 80 करोड़ लोगों को प्रति माह मुफ्त अनाज देने का निर्णय किया गया है।
सांसद जोशी ने आगामी कार्यक्रम पर कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोटा संभाग के प्रत्येक मंडल स्तर पर योग शिविर का आयोजन एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कार्यकर्ताओ की सहभागिता रहे। सुंदर सिंह भंडारी के स्मृति दिवस 22 जून को पुष्पांजलि, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम आयोजित करना अपेक्षित है।

सांसद जोशी ने भाजपा संगठन के 6 वार्षिक कार्यक्रम में से एक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हो। बलिदान दिवस 23 जून से 6 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण कार्य करना है। 29 जून एवं 30 जून को बूथ को प्लास्टिक मुक्त बूथ अभियान रहेगा। 4 जुलाई से 6 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर 10 पौधारोपण का विशेष अभियान आयोजित होगा।
जोशी ने 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की बरसी पर 25 जून को काला दिवस बनाने को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस का काला इतिहास देश के समक्ष रखने के लिए उस दिन विचार गोष्ठी का आयोजन करना है।27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का भी अधिकतम स्थानो पर आयोजन अपेक्षित है । सार्वजनिक स्थानो पर मन की बात अधिकतम उपस्थिति में सुनकर लोगों को सहभागी बनाना चाहिए।
सांसद जोशी ने टीकाकरण अभियान को लेकर भी विशेष चर्चा की । आगामी 21 जून से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण के लिए प्रेरित करना, अधिकतम लोगों के संपर्क में आने वाले अखबार वितरण करने वाले, ऑटो चालक, सामग्री की डिलीवरी करने वाले,रेहडी वाले आदि के टीकाकरण के लिए सहायता करना, 45 वर्ष की आयु से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों को आग्रह पूर्वक टीकाकरण की दोनो डोज लगवाना, सभी को सैकंड डोज के लिए प्रेरित करना और मेरा बूथ- टीकाकरण युक्त के लिए हरसंभव प्रयास करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सेवा ही संगठन के तहत समय समय पर रक्तदान कराना, आवश्यकता होने पर तुरंत रक्तदाताओ को प्रेरित करना, जरूरतमंद परिवारों को राशन कीट वितरण करना और भोजन वितरण के लिए भी हम सबको विशेष प्रयास करने चाहिए। हमारी प्राथमिकता पर संगठनात्मक और सेवा कार्य है।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष आदि उपस्थित थे

  • Related Posts

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

    कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 88 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 42 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 33 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 29 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 71 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 198 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व