उदयपुर में छात्राओं के लिए बन रहा 7 मंजिला छात्रावास 

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश के जनजाति क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विभिन्न योजनाओं के लिए 14.80 करोड़ रुपए के अतिरिक्त वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इससे क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, कक्षा कक्षों का निर्माण कराने सहित खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उदयपुर में 120 छात्राओं के लिए 7 मंजिला छात्रावास

श्री गहलोत की इस स्वीकृति से उदयपुर के चित्रकूट नगर में 7 मंजिला छात्रावास (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विद मॉडर्न फैसेलिटिज) तैयार होगा। इसमें 120 छात्राओं के लिए रहने की सुविधा होगी। यहां दो मंजिला बेसमेंट बनेंगे, जिनमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एरिना, जिम की सुविधा मिलेगी। भूतल पर स्वागत कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष और दो कमरे तैयार होंगे। द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तल पर किचन और अन्य सुविधाएं होंगी। पांचवें से आठवें तल तक कमरे तैयार होंगे। साथ ही, यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं के साक्षात्कार देने के लिए गू्रमिंग रूम और वोकेशनल ट्रेनिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं। 

राजसमंद में 50 छात्र क्षमता का छात्रावास

इस राशि से राजसमंद के नाथूवास में 50 छात्र क्षमता के एक छात्रावास का निर्माण होगा। इसके लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यहां अत्याधुनिक कोचिंग क्लास रूम भी तैयार हो रहे हैं। साथ ही, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित 175 जनजाति छात्रावासों में अतिरिक्त सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। इनके लिए 3 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। 

विद्यालयों में बढ़ेंगे कक्षा कक्ष

जनजाति विकास कोष से जनजाति क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में 4 करोड़ रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण भी होगा। इससे विद्यालयों में कक्षों की कमी पूरी होगी। कक्षाओं का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुसार प्रस्तावों का अनुमोदन किया। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में 500 करोड़ रुपए के जनजाति विकास कोष का गठन किया गया था। इसमें 200 करोड़ रुपए रोजगारोन्मुखी गतिविधियों एवं कृषि के लिए, 150 करोड़ रुपए शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए तथा 150 करोड़ रुपए आधारभूत संरचना एवं जनसहभागिता से कराए जाने वाले कार्यों के लिए प्रस्तावित हैं। श्री गहलोत की इस स्वीकृति से जनजाति क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा तथा स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। 

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व