राजस्थान में भारी बारिश पर सीएस बोले कलेक्टर्स, फील्ड ऑफिसर्स अलर्ट रहे

जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा की राज्य में हुई भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति आमजन के लिए समस्यात्मक है। आमजन को कोई भी समस्या नहीं हो इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा चिंता व्यक्त करने पर सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर्स एवं नगर निगम के आयुक्तों की ली बैठक।

सुधांश पंत द्वारा गुरुवार को शासन सचिवालय में वी सी के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर्स एवं सभी सम्बंधित विभागों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी सम्बंधित विभाग आपदा के समय कोई जनहानि नहीं हो इस के लिए आवश्यक तैयारियों के साथ पूरी तरह से मुस्तेद रहें। सभी विभाग आपसी समन्वय से स्थिति की निगरानी रखे और फील्ड ऑफिसर्स अलर्ट मोड पर रहें।

पंत ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की अगले 72 घण्टों में होने वाली संभावित भारी वर्षा के लिए सर्तक एवं तैयार रहना है मौसम के पूर्वामानों की बारिकी से निगरानी करना और तद्नुसार आपातकालिन सेवाओं को सक्रिय करना अनिवार्य है उन्होंने कहा की जल भराव को रोकने एवे शहरी क्षेत्रों में बाढ के जोखिम को कम करने के लिए सभी अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करें साथ ही उन्होंने आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभाग बिजली, स्वास्थ्य एवं पीएचडी विभाग को त्वरित कार्यवाही कर आमजन को राहत पहुंचाने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिये।

आमजन आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1070/1077 एवं 0141 -2227296 पर कर सकते है संपर्क— बैठक में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया की आमजन आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1070/1077 एवं 0141-2227296 पर संपर्क कर सकते है सभी सम्बंधित विभाग एवं अधिकारी समय पर भारी वर्षा से उत्पन्न स्थितियों का निदान तुरंत करें।

बैठक में श्री आलोक, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, श्री आनंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, श्री टी. रविकांत, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग, श्रीमती मंजू राजपाल,आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण, श्रीमती आरती डोगरा, शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग एवं सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर्स उपस्थित रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व