पिम्स उदयपुर में नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उदयपुर में शुक्रवार को नशा मुक्ति सप्ताह के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनोचिकित्सा विभाग, शरीर रचना विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान  एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यशाला का विषय “मानसिक स्वास्थ्य – नशे और लत को अलविदा” था। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक, स्नातकोत्तर छात्र, मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक डायरेक्टर प्रो. दिलीप कुमार ने मुख्य अतिथि प्रो. प्रवीण खैरकर के स्वागत से की। प्रो. खैरकर ने अपने व्याख्यान में नशे की समस्या और उसके मानसिक, शैक्षणिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 5 पीयर ग्रुप रिफ्लेक्शन रोल-प्ले मॉडल के माध्यम से यह बताया कि कैसे नशा धीरे-धीरे पढ़ाई, करियर और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है।
कार्यक्रम का समन्वय प्रो. गणेश खेमनार  द्वारा किया गया। छात्रों के बीच काल्पनिक (सिमुलेटेड) स्थितियों के माध्यम से यह दिखाया गया कि नशे की लत व्यक्ति को व्यक्तिगत स्तर से लेकर पारिवारिक और सामाजिक स्तर तक कैसे नुकसान पहुँचाती है।
प्रो. प्रवीण खैरकर द्वारा माइंडफुलनेस आधारित अभ्यासों का लाइव सत्र भी कराया गया, जिसमें तनाव प्रबंधन और आत्म-नियंत्रण के सरल उपाय बताए गए। उन्होंने यह भी समझाया कि नशे की समस्या को स्वीकार करना ही समाधान की पहली सीढ़ी है। इस अवसर पर डॉ. प्रियांका झा (सीनियर रेज़िडेंट) एवं डॉ. तेजेन्द्र नाथ (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) ने नशे से बाहर निकलने के व्यावहारिक तरीकों और उपचार विकल्पों पर जानकारी दी। वहीं डॉ. दिव्या चड्ढा ने नशा विरोधी विषय पर एक प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत कर सभी को भावनात्मक रूप से जागरूक किया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में यह संदेश देना था कि नशा नहीं, जीवन को अपनाएँ और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 369 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 452 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व