डूंगरपुर में 8 आईटीआई का निर्माण प्रक्रियाधीन और 7 इसी वर्ष हो जाएंगी आरंभ

जयपुर। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि डूंगरपुर जिले में कुल 8 आईटीआई का निर्माण प्रक्रियाधीन है और इनमें से सात इसी वर्ष स्वयं के भवन में आरंभ हो जाएंगी।

चांदना ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि बिच्छीवाड़ा में 9.97 करोड़ में से 3.77 करोड़ रुपये, चिखली 9.97 करोड़ रुपये में से 8.72 करोड़ रुपये, गलियाकोट में 9.97 करोड़ रुपये में से 7.46 करोड़ रुपये, झोथरी .97 करोड़ में से 8.14 करोड़ रुपये, सिमलवाडा में 6.72 करोड़ रुपये, दोवडा में 4.13 करोड़ रुपये, आसपुर में 8.39 करोड़ रुपये और साबला में आईटीआई भवन निर्माण पर 4.05 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि साबला को छोड़कर अन्य सभी सातों औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को इसी सत्र से स्वयं के भवन में आरंभ कर दिया जाएगा। सबला में भी जुलाई 2023 को आरंभ कर दिया जाएगा।

इससे पहले श्री चांदना ने विधायक श्री गोपीचंद मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि राज्‍य सरकार डुंगरपुर जिले में नवसृजित 7 संस्‍थानों का संचालन स्‍वयं के भवन में किये जाने की मंशा रखती है। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चिखली स्‍वयं के भवन में संचालित है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिच्‍छीवाडा, गलियाकोट, झोथरी, सिमलवाडा, दोवडा एवं आसपुर में प्रवेश सत्र जुलाई-अगस्‍त 2022-23 में स्‍वयं के भवन में संचालित किया जाना प्रस्‍तावित है।

उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2013-14 संशोधित 2014-15 के अन्‍तर्गत 7 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थानों क्रमशरू बिच्‍छीवाडा, गलियाकोट, झोथरी, सिमलवाडा, दोवडा, आसपुर एवं चिखली की प्रशासनिक स्‍वीकृति 17 दिसंबर 2014 को जारी की गई थी। उन्होंने इससे संबधित जानकारी सदन के पटल पर रखी।

श्री चांदना ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2014-15 संशोधित 2017-18 के अन्‍तर्गत डुंगरपुर जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थान सबला की प्रशासनिक स्‍वीकृति 8 जून 2016 जारी की गई थी। उन्होंने इससे संबधित जानकारी सदन के पटल पर रखी। उन्होंने डुंगरपुर जिले में विगत 5 वर्षाे में सरकार द्वारा खोले गये राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थानों में अध्‍ययन व ट्रेनिंग कर रहे छात्रों का आईटीआई वार विवरण सदन के पटल पर रखा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व