उदयपुर शहर में सीजीएचएस एलोपैथिक वेलनेस सेंटर खोले जाने की कार्यवाही शुरू

उदयपुर। सांसद डा. मन्नालाल प्रयासों से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उदयपुर शहर में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत सीजीएचएस एलोपैथिक वेलनेस सेंटर खोले जाने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
उदयपुर संभाग में निवासरत केंद्र सरकार के करीब साढ़े बारह हजार कर्मचारियों व पेंशनर्स के परिवार इस से लाभान्वित हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से उदयपुर शहर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
आयोजन समिति के अध्यक्ष बीएसएफ के सेवानिवृत्त कमांडेंट प्रहलाद सिंह झाला, डीके व्यास, आनंद सिंह परिहार आदि ने केंद्र सरकार के सेवारत व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पीड़ा रखते हुए सांसद डा. मन्नालाल रावत को बताया कि उदयपुर शहर जो कि चिकित्सा सेवाओं व अध्ययन के लिए मेडिकल हब बन चुका है, विश्व स्तर पर इसे टूरिस्ट सिटी के नाम से जाना जाता है। प्रतिवर्ष यहां लाखों की संख्या में देशी – विदेशी पर्यटक आते हैं।
इसके बावजूद यहां केंद्र सरकार का हेल्थ सेंटर तक नहीं है। जिससे उदयपुर में उपलब्ध बेहतर चिकित्सा सेवाओं का उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा। वेलनेस सेंटर नहीं होने से उदयपुर के निजी चिकित्सालय व चिकित्सकों की उनसे संबद्धता नहीं है। इसका खामियाजा केंद्र सरकार के करीब साढ़े बारह हजार कर्मचारियों के परिवार जो कि इस जनजाति अंचल के उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व डूंगरपुर व सिरोही जिलों में निवासरत हैं भुगत रहे हैं। छोटे- मोटे उपचार या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में भी उन्हें अभी निकटतम ढाई सौ किलोमीटर दूर स्थित अजमेर या अहमदाबाद के वेलनेस सेंटर पंहुचना होता है, जहां से उनके रेफर की कार्यवाही होती है।

सांसद ने मानसून सत्र में ही वेलनेस सेंटर खोले जाने के लिए आश्वस्त किया था…

पेंशनर्स की पीड़ा समझते हुए सांसद डा. मन्नालाल रावत ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा था कि पेंशनर्स व उनका अनुभव समाज की धरोहर है। लोकसभा के वर्तमान मानसून सत्र में ही वे उदयपुर शहर में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खुलवाने का भरपूर प्रयास करेंगे। इसके बाद सांसद रावत ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. जेपी नड्डा से भेंट कर उदयपुर में वेलनेस सेंटर की आवश्यकता बताते हुए तत्काल स्वीकृत करने की मांग थी। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य निदेशालय ने इस सेंटर को शुरू करने की कार्यवाही शुरू कर दी।
बॉक्स….
इन स्थानों पर भी खुलेंगे वेलनेस सेंटर…..
उदयपुर के साथ ही कर्नाटक के हुबली शहर, गोवा के वास्को-डी-गामा शहर,उड़ीसा के संबलपुर शहर, केरल के कोल्लम शहर, बैंगलोर के सहकमागर (एक्सटेंशन काउंटर के स्थान पर) में यह वेलनेस सेंटर खोले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इन शहरों के अतिरिक्त निदेशकों से उस शहर के अग्रणी बैंकों से आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों ( सीजीएचएस लाभार्थियों)की संभावित संख्या की जानकारी मांगी है। उन्हें यह जानकारी तत्काल केंद्रीय स्वास्थ्य निदेशालय को भिजवाने को कहा गया है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 28 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व