जी-20 की सभी बैठकों के लिए सरकार का रहेगा पूरा सहयोग : गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुलाकात की एवं जयपुर में आगामी 21 से 25 अगस्त तक आयोजित होने जा रही जी-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक के संबंध में चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे देश-प्रदेश में व्यापक स्तर पर निवेश आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जयपुर में आयोजित होने वाली बैठक के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। श्री गहलोत ने अधिकारियों को जी-20 वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक के दौरान उत्कृष्ट प्रबंधन के निर्देश दिए।

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि उदयपुर में जी-20 की शेरपा बैठक के आयोजन की विश्व भर में सराहना हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजस्थान सरकार की इसके लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि उदयपुर जी-20 शेरपा बैठक आयोजन के अध्ययन के लिए अन्य राज्यों से अधिकारियों के समूह लगातार राजस्थान आ रहे हैं ताकि राज्यों में होने वाली जी-20 की बैठकों का बेहतर आयोजन कर सकें। इस दौरान मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्रीमती वीनू गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव गृह श्री आनंद कुमार, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जयपुर में आगामी 21 से 25 अगस्त तक जी-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, रूस, मेक्सिको, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, यूरोपीयन यूनियन, स्पेन सहित कुल 21 सदस्य देश, मिस्त्र, नीदरलैंड्स, सिंगापुर, मॉरिशस, संयुक्त अरब अमीरात, आसियान, अफ्रीकन यूनियन सहित कुल 11 आमंत्रित देश एवं क्षेत्रीय समूह तथा विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, एशियाई विकास बैंक जैसे वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्र के कुल 9 प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों सहित कुल 41 प्रतिभागी शामिल होंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 278 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 170 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 170 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व