जी-20 शेरपा बैठक : तैयारियां परवान पर पर्यटन विभाग नई दिल्ली के उत्तर जोन क्षेत्रीय निदेशक ने

उदयपु। उदयपुर शहर में आगामी दिनों होने वाले महत्वपूर्ण आयोजन जी-20 शेरपा बैठक की तैयारियां परवान पर है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में टीम उदयपुर पूर्ण मुस्तैदी से जुटी हुई है। वहीं आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने देश की राजधानी से हर रोज वरिष्ठ अधिकारी पहुंच रहे है। इसी कड़ी में पर्यटन विभाग नई दिल्ली के उत्तर जोन क्षेत्रीय निदेशक अनिल ऑरव उदयपुर जिले के दौरे पर है और उन्होंने जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा से मुलाकात कर जी-20 शेरपा बैठक की तैयारियों पर चर्चा की।


बुधवार को उन्होंने शहर का दौरा कर शेरपा बैठक के लिए होर्डिंग्स साइट्स का निरीक्षण किया और मेहमानों के स्वागत के लिए होर्डिंग्स साइट्स की जानकारी संकलित की। इससे पूर्व ऑरव ने मंगलवार को स्टेट गाइड, टेंपल पंडित, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर्स आदि की बैठक लेकर आयोजन के संबंध में विस्तृत निर्देश प्रदान किए।


दिया प्रशिक्षण
बुधवार को ऑरव ने होटल फतेह प्रकाश में जी 20 शेरपा बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों की बैठक ली और आयोजन दौरान दी जाने वाली सेवाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने सिटी पैलेस के फ्रंटलाइन स्टाफ, टैक्सी ड्राइवर, बोटमैन, विभिन्न व्यापारी और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।
होर्डिंग्स साइट्स पर की चर्चा
इधर जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ कमलेश शर्मा ने भी ऑरव से मुलाकात की और उन्हें जिले में जी-20 के तहत प्रचार प्रसार कार्य की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। ऑरव ने कहा कि उदयपुर शहर को प्रकृति ने स्वतः ही सुंदर बनाया है, बस इसे स्वच्छता की दृष्टि से संवारने की जरूरत है। डॉ शर्मा ने इस दौरान जी 20 शेरपा बैठक के तहत स्थापित किए जाने वाले होर्डिंग्स और उपलब्ध होर्डिंग्स साइट्स के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। आरंभ में डॉ. शर्मा ने क्षेत्रीय निदेशक ऑरव का मेवाड़ी पाग और उपरणा पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर कुणाल सिंह भी मौजूद रहे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 414 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 316 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व