ध्यान में डूबे रहे लोग, हास्य योग में लगे ठहाके

उदयपुर। योग व ध्यान विशेषज्ञों के निर्देशों पर लोगों ने जब योग के विभिन्न आसान, प्राणायाम व मुद्रा के साथ ही ध्यान किया तो वो उसमें ही खो गए, ध्यान अवधि पूरी हुई तो लोगों ने अपने को तरोताजा महसूस कर दिव्य अनुभूति की।  
कुछ इसी तरह का नजारा सोमवार को एमबी ग्राउंड में ‘हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान’ के तीन दिवसीय योग महोत्सव के समापन पर दिखाई दिया। हार्टफुलनेस संस्थान श्री रामचंद्र मिशन, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय व मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के साझे में आयोजित किए गए महोत्सव के समन्वयक व ध्यान प्रशिक्षक आरएएस मुकेश कुमार ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल सिंह लांबा, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी, पेसिफिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. के.दवे, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) प्रभा गौतम, कॉमर्स कॉलेज के डीन प्रो. पी.के.सिंह,सुखाड़िया विश्वविद्यालय योग केंद्र के निदेशक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान व स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर व डूंगरपुर नगरपरिषद के पूर्व सभापति के.के. गुप्ता थे। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक लांबा सहित मौजूद सभी अतिथि भी  योग व ध्यान कर दिव्यता का अनुभव करते हुए अंतरतम की गहराइयों में खो गए।

 योग महोत्सव पुस्तक का विमोचन:
दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए समापन समारोह के अंत में आईजी अजयपाल सिंह लांबा व मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी व अन्य अतिथियों द्वारा तीन दिवसीय योग महोत्सव की बुकलेट जारी की गई।

इन्होंने कराया योगा व ध्यान:  
योग महोत्सव में सोमवार  को  ओम के उच्चारण के साथ योग का शुभारंभ करते हुए योगाचार्य जसंवत मेनारिया के निर्देशन में डायबिटीज से बचाव  के लिए मंडूकासन, वक्रासन, धनुरासन, पवनमुक्तासन व भस्त्रिका, कपालभाति एवं सूर्य मुद्रा का अभ्यास करवाया गया। हास्य योग के दौरान मौजूद सभी अभ्यासियों के चेहरे पर खुशी छा गई। सभी सत्रों में योगाचार्य के निर्देशन में आशा जैन, प्रियंका पटेल, राजेश सिंह, नितिन नौटियाल, वंदना शर्मा ने योग व प्राणायाम करवाया । इसके बाद हार्टफुलनेस प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने दिव्यता से जुड़ाव में प्रार्थना की उपयोगिता के साथ हार्टफुलनेस के वैश्विक गाइड कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ व हैदराबाद स्थित विश्व के सबसे बड़े हार्टफुलनेस ध्यान कक्ष के बारे में जानकारी दी। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक (जोधपुर) उषा कलवानी द्वारा प्राणाहुति आधारित ध्यान का अभ्यास कराया।

लोगों ने सीखी ब्रेन की कसरत

बच्चों में स्मरण शक्ति तेज करने के लिए ब्राइटर माइंड एक्टिविटी की गई।  ब्राइटर माइंड फैसिलिटेटर वरुणिका सिंघवी के निर्देशन में मंगला पटेल, आशी गांधी, हिमांक यादव, हर्षित यादव, वान्या रेड्डी, आराध्या, संस्कार, रंजना शर्मा ने मस्तिष्क के दाएं और बाएं भाग की ब्रेन में बेहतर समन्वय के लिए के ब्रेन की कसरत का प्रदर्शन के साथ ही उपस्थित लोगों भी इसका अभ्यास करवाया गया ।



योग महोत्सव में यह टीम रही मौजूद

महोत्सव दौरान हार्टफुलनेस उदयपुर केंद्र के समन्वयक व प्रशिक्षक डॉ. राकेश दशोरा, जोन समन्वयक मधु मेहता, आईआईटी कानपुर से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. कौशल कुमार सक्सेना, पुष्पा सक्सेना, मोहन बोराणा, अंजली आनंद, आशा शर्मा, डॉ रीता नागपाल, महेश कुलगुडे, लता पटेल, प्रफुल गांधी व जतिन भट्ट सहित बड़ी अन्य प्रशिक्षक उपस्थित थे। संस्थान से जुड़े कैलाश तिवारी, डॉ. सुबोध शर्मा, दीपक सेठी, डी.एस.राव, डॉनटू श्रीनिवास, नरेंद्र मेहता, सीमा भड़भड़े, सीमा अग्रवाल, सरिता, निवेदिता, इंद्रा तिवारी, एन. के.सक्सेना, रचना, मंजू बोराणा, वंदना शर्मा, हिमांशु दवे, दीपक मेनारिया, कपिल मीणा, विक्रम सिंह, लाखन सिंह, परेश बोराणा सहित कई अभ्यासियों का सहयोग रहा ।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 396 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 292 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 234 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 208 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 299 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 479 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व