उदयपुर की हिरल शर्मा और प्रियांश महादेववाला करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व

उदयपुर। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा आयोजित 18वां वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज का राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम उदयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ऑफ के स्टेट कोऑर्डिनेटर अरुण सोनी ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान के विभिन्न शहरों के विद्यालयों से लगभग 15,000 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न चरणों को पार करते हुए राज्य स्तर पर चयनित टीमों ने भागीदारी इस प्रतियोगिता में भागीदारी की। सर्वप्रथम लिखित क्विज के आधार पर अंतिम पाँच टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा की, जिनमें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जोनल स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों की उनके प्रयासों हेतु सराहना की तथा विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज के युग में पर्यावरण का संरक्षण एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है इसमें हर एक व्यक्ति को अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के प्रयासों की सराहना भी की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त उपवन संरक्षक श्री सुहेल मझबूर, श्री वीरपाल सिंह राणा एवं श्री प्रताप सिंह चुण्डावत उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर नेहा सिंह द्वारा किया गया।
सभी अतिथियों का स्वागत नीरजा मोदी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. बृजराज सिंह बाघेला व ऑफ के स्टेट कोऑर्डिनेटर अरुण सोनी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर की टीम प्रियांश महादेववाला एवं हिरल शर्मा, द्वितीय स्थान पर सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिरण मंगरी, उदयपुर की टीम पार्थ नंदवाना एवं सानवी भाटिया, तृतीय स्थान पर विद्या भवन स्कूल, उदयपुर की टीम भव्या रावल एवं यज्ञश्री कुवंर राठौड़,चतुर्थ स्थान पर पाटनी पब्लिक स्कूल, निम्बाहेड़ा की टीम दर्श कोठारी एवं यशकृता शर्मा, पंचम स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिरोही की टीम ऐश्वर्यवर्धन एवं कुणाल मारू ने प्राप्त किया। राजस्थान का प्रतिनिधित्व जोनल स्तर पर नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर की विजेता टीम द्वारा किया जाएगा।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र, पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वालंटियर टीम मेंबर्स आकाश यादव, कार्तिक खत्री, जयदेव सिंह एवं नीरजा मोदी की डॉ. प्राची गोयल, स्वाति शर्मा, आशीष गहलोत, सिद्धार्थ गौतम, हिना तलदार व पवन दवे को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया राजस्थान के स्टेट कोऑर्डिनेटर अरुण सोनी एवं नीरजा मोदी स्कूल की प्रधानाध्यापिका नेहा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 406 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 297 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 244 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 214 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 305 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 484 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व