उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे पर भीषण हादसा, चार की मौत

उदयपुर। उदयपुर से पिंडवाडा जाने वाले नेशनल हाइवे पर मालवा का चौरा पुलिया के पास आज दोपहर में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें चार जनों की मौत हो गई।

उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र के दोपहर करीब 12.30 बजे डंपर की टक्कर से राह चलते एक ही परिवार के 3 लोगों सहित 4 जनों की मौत हो गई।

उदयपुर एसपी योगेश गोयल, कोटड़ा डीएसपी राजेंद्रसिंह, बेकरिया थानाधिकारी धनपतसिंह एवं एंबूलेंस लेकर की टीम मौके पर पहुंची। गोयल ने बताया कि दोपहर को गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए। उसने आगे चल रहे डंपर को टक्कर मार दी जिससे डंपर बेकाबू हो गया और डिवाइडर के दूसरी तरफ सडक़ किनारे चल रहे एक परिवार के मशरू (48) पुत्र लखा, मशरू की बहन हदमी (50) पत्नी धीरा और मशरू के भाई की बेटी सोवनी (18) पत्नी काना की मौत हो गई। मशरू की पत्नी खेतु (45) बाल-बाल बच गई।

हादसे के बाद ट्रेलर भी खाई में गिर गया जिससे ट्रेलर ड्राइवर बलविंदर कुमार पुत्र तिलक राज निवासी रामबाग मोहल्ला, होशियारपुर (पंजाब) की भी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शवों को बेकरिया अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है जबकि गंभीर घायल डंपर ड्राइवर को उदयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक वहां जाम रहा। बाद में पुलिस ने हाईवे के एक तरफ से सभी गाडिय़ों को निकाला और ट्रैफिक चालू करवाया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 224 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 143 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 109 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 88 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 329 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व