ट्रेलर में सफेद पाउडर के कट्टों में अवैध अग्रेजी शराब पकड़ी

उदयपुर। उदयपुर की टीडी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रेलर में सफेद पाउडर के कट्टों में अवैध अग्रेजी शराब पकड़ी है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि एएसपी मुख्यालय उदयपुर गोपाल स्वरुप मेवाडा, गिर्वा के वृताधिकारी गजेन्द्र सिंह राव के सुपरविजन में टीडी थानाधिकारी फैली राम एवं जिला स्पेशल टीम ने 19 जून को उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर नाकाबन्दी के दौरान एक ट्रेलर को हाथ का इशारा देकर रुकवाया व चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोहनलाल पुत्र पेमाजी निवासी सॉगठ कला पुलिस थाना राजनगर जिला राजसमन्द बताया।
ट्रेलर में भरी वस्तु के बारे में पुछा तो उक्त चालक द्वारा पाउडर के कट्टे भरे होना बताया। ट्रेलर को सघनता से चैक किया तो ट्रेलर के अन्दर Waste Marble Powder के सफेद प्लास्टिक कट्टो के नीचे अंग्रेजी शराब के कार्टून भरे हुए पाये गये। चालक से टी. पी. व लाईसेन्स या वैध अनुज्ञापत्र के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया।
शराब के कार्टून की गिनती की गई तो कुल 185 कार्टून विभिन्न ब्राण्ड की राजस्थान निर्मित अवैध शराब पाई गई। उक्त चालक द्वारा शराब को गुजरात राज्य में तस्करी करने हेतु बिना वैध कागजात के शराब को अपने कब्जे में रखता पाया। इस पर उसे गिरफ्तार कर अवैध शराब मय ट्रेलर के जब्त की गई। मामले में राजस्थान आबाकरी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

  • टीम में ये शामिल थे
  • फैलीराम थानाधिकारी,
  • नाना लाल स.उ.नि
  • कालू लाल स.उ.नि.
  • करतार सिंह
  • चन्द्र कुमार
  • जितेन्द्र कुमार
  • सुरेन्द्र कुमार
  • अनिल कुमार
  • महेन्द्र कुमार
  • नेमीचन्द

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व