फतहसागर पाल, गणगौर घाट, मोती मगरी एवं सज्जनगढ़ दुर्ग पर होगा पतंग उत्सव

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को राज्य भर में संभागीय मुख्यालयों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पतंग उत्सव आयोजित किए जा रहे है।

इसी क्रम में उदयपुर संभाग मुख्यालय पर भी Kite festival Fatehsagar udaipur संभाग स्तरीय पतंग उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस हेतु जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर जितेंद्र ओझा ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए आयोजन को सफल बनाने और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि शहर के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पतंगबाजी आयोजन का निर्णय लिया गया है। इनमें फतहसागर की पाल, गणगौर घाट, मोती मगरी एवं सज्जनगढ़ दुर्ग शामिल हैं। आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक स्थल पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पतंग उत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

नोडल अधिकारियों को पतंगों की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था, उपस्थित आमजन में तिल के लड्डू वितरण समेत सामान्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन का समय सायं 4 बजे से साढ़े 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे पतंग उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें।

(फोटो सोर्स मेटा एआई)

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 198 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 249 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 445 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व