लेकसिटी में जलाशयों का होगा सीमांकन, फतहसागर में स्पीड बोट से मिलेगी मुक्ति

उदयपुर। झीलों के शहर के जलाशयों के संरक्षण के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गंभीरता दिखाई है और इसके संरक्षण-संवर्धन के लिए मंगलवार को आयोजित हुई जिला झील संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक को संबोधित करते जिला कलक्टर।


कलक्टर मीणा ने कहा कि देश-दुनिया में अपनी झीलों व पर्यटन के लिए प्रसिद्ध लेकसिटी में भी जलाशयों का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने शहर की फतेहसागर, पिछोला और उदयसागर झील को नोटिफाइड होने की जानकारी होने पर कहा कि जयसमंद को भी झील रूप में नोटिफिकेशन की जरूरत है। उन्होंने इस संबंध में जल संसाधन विभाग और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों पर पूर्व में जल संसाधन विभाग को समस्त जलाशयों की सर्वे करते हुए झील की पात्रता निर्धारित करने के लिए भेजे गए पत्र पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता को तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।  


शहर के सभी जलाशयों का होगा सीमांकन:
बैठक दौरान कलक्टर मीणा ने यूआईटी सचिव नितेन्द्र पाल सिंह से कहा कि राजस्व अधिकारियों की टीम लगाते हुए शहर के सभी जलाशयों के सीमांकन करवाया जाना चाहिए ताकि इन पर अतिक्रमण न होने पाए। कलक्टर ने शहर के फतेहसागर और पिछोला को पर्यटकों के ओवरबर्डन से मुक्त करने की दृष्टि से कहा कि  शहर के गोवर्धन नगर, बड़ी तालाब, पुरोहितों का तालाब, एकलिंगजी तालाब सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नैसर्गिक सौंदर्य से युक्त महत्त्वपूर्ण जलाशयों के पर्यटन दृष्टि से विकसित करने की संभावनाओं को तलाशा जाए।  
फतेहसागर को मिलेगी स्पीड बोट्स से मुक्ति:
बैठक दौरान जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि स्पीड बोट्स से फतहसागर में विचरण करने वाले पक्षियों और जलीय जीवों को बड़ा नुकसान होता है ऐसे में फतहसागर को स्पीड बोट्स से मुक्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यटन दृष्टि से सोलर बोट्स का संचालन बेहतर है ऐसे में अगले टेंडर से स्पीड बोट्स को  अनुमति न देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने जेटियों को भी देवाली छोर पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए ताकि फतहसागर पर होने वाले जाम को दूर किया जा सके।
इन विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा:
कलक्टर ने प्रदूषण मंडल के अधिकारियों से कहा कि वायु प्रदूषण की तरह ही झीलों में बोट्स आदि से होने वाले जल प्रदूषण को मापने के सयंत्रों को भी लगाने की जरूरत है, ऐसे में इस दिशा में कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। उन्होंने फतेहसागर पर महिलाओं को ई रिक्शा उपलब्ध कराने, बाघदड़ा व मेनार को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, मुंबईया बाजार के अतिक्रमण को रोकने, बनारस व डूंगरपुर की तर्ज पर शहर की झीलों में सोलर बोट संचालित करवाने, उदयसागर में बोटिंग व पर्यटन गतिविधियों की स्वीकृति के संबंध में मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट करने संबंधित चर्चा की गई।
जी 20 के बाद भी शहर सुंदर बना रहे:
शहर में जी 20 शेरपा सम्मेलन के आयोजन दौरान हुए सौंदर्यीकरण को वर्षभर जारी रखने की मंशा जताते हुए कलक्टर मीणा ने कहा कि शहर में शेष रहे सार्वजनिक स्थलों पर वॉल पेंटिंग करवाने, जयसमंद  रोड़ सहित सभी डिवाइडरों पर रंगरोगन करने, रोड़ साइनेज स्थापित करने सहित सौंदर्यीकरण के कार्य वर्षभर होते रहने चाहिए। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम और अन्य विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक दौरान यूआईटी सचिव नितेन्द्र पाल सिंह, एसई अनित माथुर, जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, तकनीकी सलाहकार बीएल कोठारी, अधिशासी अभियंता निर्मल सुथार, नगर निगम के संदीप दाधिच आदि ने विचार व्यक्त किए।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 326 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व