उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। नारायण सेवा संस्थान में लोहड़ी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन लियो का गुड़ा स्थित बड़ी परिसर में निदेशक वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस मौके पर नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजे बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोक नृत्य प्रस्तुत कर समूचे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चे, उनके परिजन तथा बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे।

लोहड़ी की पवित्र अग्नि में तिल, मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ अर्पित कर सभी ने सुख, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि लोहड़ी पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और नई ऊर्जा का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिवारों में आत्मविश्वास और खुशी का संचार करते हैं। अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 306 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 202 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 159 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 142 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 195 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 389 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व