राजस्थान में कांग्रेस ने इन दस को टिकट दिया, वैभव, ताराचद और आंजना बड़े नाम

lok sabha election 2024 Congress 2nd candidate list कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली सूची आज जारी की है। इसमें राजस्थान से दस सीटों के नाम घोषित कर दिए गए है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है तो उदयपुर सीट से उदयपुर कलेक्टर रहे ताराचंद मीणा को टिकट दिया है।

सूची में देखे इनको टिकट दिए

बीकानेर : गोविंद राम मेघवाल
चुरू : राहुल कस्वां
झुंझुनू : ब्रजेन्द्र ओला
अलवर: ललित यादव
भरतपुर: संजना जाटव
टोंक—सवाईमाधोपुर : हरीश मीणा
बीकानेर : गोविंद राम मेघवाल
जालौर-सिरोही : वैभव गहलोत
उदयपुर : ताराचंद मीणा
चित्तौड़गढ़ लोकसभा: उदयलाल आंजना

जानिए लोकसभा वार चुनावी गणित

बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल को मौका दिया। पिछले चुनाव में मदनगोपाल मेघवाल उम्मीदवार थे।

चूरू से कांग्रेस ने भाजपा से आए सांसद राहुल कस्वां को चेहरा बनाया है। यहां भाजपा ने देवेंद्र झांझडिया को मौका दिया है। झांझड़िया नया चेहरा है।

अलवर सीट से ललित यादव को कांग्रेस ने चेहरा बनाया है। वे मुंडावर से विधायक हैं। सामने भाजपा से भी यादव चेहरे के रूप में केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा है।

भरतपुर सीट से कांग्रेस ने कठूमर से विधानसभा प्रत्याशी रहीं संजना जाटव को टिकट दिया है। यहां भाजपा ने भरतपुर से वर्तमान सांसद रंजीता कोली का टिकट काटकर भाजपा ने पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को मैदान में उतारा है। कोली भरतपुर लोकसभा सीट से 2004 में भाजपा से सांसद रहे हैं।
टोंक-सवाईमाधोपुर सीट से कांग्रेस ने हरीश मीणा को मैदान में उतारा है।

जोधपुर कांग्रेस ने करण सिंह उचियारड़ा को उतारा है। वे राजस्थान कांग्रेस में जनरल सेक्रेटी है। पिछली बार जोधपुर सीट पर कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनाव लड़े थे जो चुनाव हार गए थे। भाजपा से यहां केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मैदान में है।

बीकानेर से कांग्रेस ने गोविंद राम मेघवाल को उतारा तो सामने भाजपा से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल चुनावी मैदान में है।

जालौर-सिरोही : कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को जालौर-सिरोही से टिकट दिया है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने यहां से सिर्फ वैभव का नाम ही आगे किया था। पिछले लोकसभा चुनावों में वैभव जोधपुर से लड़े थे। भाजपा ने यहां से सांसद देवजी पटेल का टिकट काटकर संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे लूंबाराम चौधरी को मैदान में उतारा है।

उदयपुर से कांग्रेस ने यहां डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर रहे ताराचंद मीणा को टिकट दिया है। बीजेपी ने यहां दो बार के सांसद अर्जुनलाल मीणा का टिकट काट कर परिवहन विभाग के अधिकारी मन्नालाल रावत को मैदान में उतारा है।

चित्तौड़गढ़ सीट से पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को टिकट दिया, आंजना अभी निम्बाहेड़ा सीट से विधानसभा चुनाव हारे थे। भाजपा ने यहां सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को ही टिकट दिया है।

Related Posts

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल मिलकर उमरड़ा में प्रस्तावित रेलवे यार्ड को आगे सरकारी भूमि पर बनाने, चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेलवे लाइन…

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार ने जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के कार्यकाल 11 दिसंबर 2025 को पूर्ण होने के मद्देनज़र महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।…

You Missed

उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

  • December 11, 2025
  • 1 views
उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

  • December 11, 2025
  • 2 views
उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

  • December 10, 2025
  • 4 views
उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

  • December 10, 2025
  • 7 views
विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

  • December 9, 2025
  • 7 views
राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

  • December 8, 2025
  • 7 views
अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज