महेन्द्रजीत मालवीय ने भाजपा को बाय-बाय बोला, फिर कांग्रेस में

जयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय वापस कांग्रेस में एंट्री कर रहे है। आज आज जयपुर में बोले मै कांग्रेस में आ रहा हूं।
मालवीय ने बीजेपी छोड़ दी है। कांग्रेस में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखा है। मालवीय ने जयपुर में कांग्रेस के महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुलाकात की।
मालवीय ने कहा कि भाजपा की सत्ता होते हुए भी मैं जनता के काम नहीं करा पा रहा हूं। भाजपा सरकार में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है । मनरेगा का भुगतान महीनों से अटका है, किसानों को खाद नहीं मिल रहा। मैंने कई बार मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष को चिट्ठी लिखी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।


मालवीय ने कहा की कांग्रेस मेरे लिए नई पार्टी नहीं है। पिछले 40 साल मैंने कांग्रेस में निकाले हैं, सरपंच के रूप में, प्रधान के रूप में, एमपी के रूप में, पांच बार जिला प्रमुख के रूप में, चार बार विधायक के रूप में और दो बार सरकार के मंत्री के रूप में लंबे समय तक कांग्रेस में काम किया।
लेकिन, कुछ समय पहले मेरा मन हुआ कि डबल इंजन की सरकार है, मेरे क्षेत्र में विकास रुकना नहीं चाहिए और जनता का अहित नहीं हो, उस हिसाब से मैं जरूर भाजपा में गया था। वहां जाने पर मैंने देखा कि अपना एडजस्टमेंट, अपनी सहमति ठीक ढंग से यहां नहीं बन सकती हैं।
इसलिए मैंने अपने मन से और कार्यकर्ताओं से राय लेकर यह तय किया कि कांग्रेस पार्टी में जाना चाहिए। आज नहीं तो कल कांग्रेस का राज वापस आ रहा है, उसे कोई नहीं रोक सकता है।

Related Posts

उदयपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन का उदघाटन

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। उदयपुर के बलीचा मंडी स्थित फल मंडी में राज्य का पहला जामुन, सीताफल और आंवला फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया गया। यह प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन…

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। राष्ट्र संत महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द ब्रह्मचारी उपाख्य उत्तम स्वामी महाराज ने आह्वान किया है कि हर हिन्दू घर से निकलने से पहले तिलक अवश्य लगाए। साथ…

You Missed

महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

  • January 23, 2026
  • 6 views
महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

मुमुक्षु शीतल जैन का अभिनंदन, 22 फरवरी को उदयपुर के कमोल में दीक्षा महोत्सव

  • January 22, 2026
  • 89 views
मुमुक्षु शीतल जैन का अभिनंदन, 22 फरवरी को उदयपुर के कमोल में दीक्षा महोत्सव

गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, इस बार MGGS पहाड़ा आयोजक

  • January 22, 2026
  • 42 views
गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, इस बार MGGS पहाड़ा आयोजक

उदयपुर से चार साइकिल यात्री निकले कैंची धाम नैनीताल, जानिए इनका मकसद

  • January 22, 2026
  • 14 views
उदयपुर से चार साइकिल यात्री निकले कैंची धाम नैनीताल, जानिए इनका मकसद

महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता सम्पन्न

  • January 21, 2026
  • 100 views
महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता सम्पन्न

रोटरी क्लब उदय उदयपुर में साक्षी डोडेजा अध्यक्ष, एश्वर्यासिंह सचिव बनीं

  • January 21, 2026
  • 50 views
रोटरी क्लब उदय उदयपुर में साक्षी डोडेजा अध्यक्ष, एश्वर्यासिंह सचिव बनीं