उदयपुर में बड़ी कार्रवाई, 18 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक थैलियां जब्त

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर नगर निगम द्वारा मंगलवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अब तक पहली बार एक ही स्थान से 18 क्विंटल से भी अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया है।
उदयपुर नगर निगम आयुक्त IAS अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक केरिबेग के भण्डारण, बेचने एवं उसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिसकी जानकारी कई बार विभिन्न माध्यमों से सभी व्यापारी एवं व्यापारिक संस्थाओं को दी गई। निगम द्वारा संस्थाओं के आठ बैठकों का भी आयोजन कर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु अपील की गई थी। फिर भी शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद नहीं हो रहा है। लगातार बढ़ते हुए प्लास्टिक केरिबेग उपयोग को देखते नगर निगम द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया था जिसके तहत आकस्मिक निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
मंगलवार को निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर हिरण मगरी सेक्टर 6,पानेरियो की मादड़ी में सत्यनारायण जी मन्दिर के पास गोपाल काबरा के गोदाम से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग का विक्रय किया जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पुख्ता पाए जाने पर नगर निगम उपायुक्त दिनेश कुमार मण्डोवरा पुलिस निरीक्षक नगर निगम मांगीलाल डांगी मय टीम पानेरियो की मादड़ी पहुंचे। वहां नियमानुसार गोदाम की तलाशी लेने पर 67 प्लास्टिक बैग में विभिन्न साइज व कलर के प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग पैकेट मिले। 67 प्लास्टिक बैग में भरे प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरीबैग का कुल वजन 18 क्विंटल 20 किलोग्राम हुआ। सभी प्रतिबन्धित प्लास्टिक केरी बैग जब्त किये गये। पूछताछ पर जब्त कैरी बैग कालुपुर अहमदाबाद से मंगवाना बताया और उदयपुर शहर व आस-पास के कस्बो में बेचना बताया गया।
5 वर्ष तक का करावास या 1 लाख जुर्माना का है प्रावधान।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग निर्माण, उपयोग, क्रय विक्रय, कब्जे में रखना एवं परिवहन करना पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत् दण्डनीय अपराध है । इसके तहत अपराधी को 5 वर्ष तक के करावास में सजा या 1 लाख रूपये तक का जुर्माना या दोनो सजा से दण्डनीय किया जा सकता हैं। प्लास्टिक का उपयोग राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 258 के तहत् भी दण्डनीय है।

हो रही लाखों रुपए की कर चोरी।
नगर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने बताया कि शहर में आने वाला प्लास्टिक पूरी तरह बिना बिल एवं बिल्टी के मंगवाया जाता है जिससे सरकार का लाखों रुपए का कर चोरी हो रहा है। उदयपुर शहर में अहमदाबाद, दिल्ली आदि स्थानों से प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग ट्रावेल्स बसों व कारगो ट्रांसपोर्ट के माध्यम से शहर में आपूर्ति हो रही है। उक्त प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग बिना बिल व बिल्टी के जी.एस.टी. कर चोरी कर लाई जा रही है। टेक्स चोरी के कारण बायोडिग्रेबल / कम्पोस्टेबल थैली की तुलना में सिंगल यूज प्लास्टिक थैली मार्केट में सस्ती मिल रही है। एक तरह टैक्स चोरी कर राज्य सरकार को राजस्व हानि पहुंचाइ जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ इसके उपयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह कचरे के रूप में प्लास्टिक थैलियों के ढेर नजर आते है। अभियान के तहत् निगम द्वारा आसूचना संकलन कर शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग लाने वाले कारगो ट्रांसपोर्ट व ट्रावेल्स बसों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। व किसी ट्रावेल्स बस व ट्रांसपोर्ट ट्रक में सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग परिवहन करते पाया गया तो वाहन जब्त किया जायेगा। कुछ लोग स्कुटी व मोटर साईकिल पर डोर टू डोर दुकानो पर प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरीबैग की सप्लाई कर रहे है ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरीबैग परिवहन में उपयोग लिये जा रहे वाहन जब्त किये जायेगे।

आयुक्त की शहरवासियों एवं व्यापारी संस्थाओं से फिर की अपील
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने एक बार फिर शहर वासियो के साथ व्यापारी संस्थाओं से प्रतिदिन के कार्यों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नहीं कर सब्जी व अन्य सामान लाने के लिए कपडे की थेली या बायोडिग्रेबल थेली का प्रयोग करे। शहर को साफ सुन्दर बनाये रखने में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपना सहयोग करें। व्यापारी संस्थाएं भी अपने सदस्यों की प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु प्रेरित करे।

Related Posts

गणतंत्र दिवस समारोह में उदयपुर में ये 75 होंगे सम्मानित

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गांधी ग्राउण्ड में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 75 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।जिला कलक्टर…

अहमदाबाद के दृष्टिबाधित स्पर्श दोशी की कला प्रदर्शनी का उदयपुर में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया शुभारंभ

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन, उदयपुर के सहयोग से ऐतिहासिक सिटी पैलेस संग्रहालय, उदयपुर में प्रतिभाशाली कलाकार स्पर्श दोशी की मनमोहक कलाकृतियों की एक शानदार प्रदर्शनी…

You Missed

गणतंत्र दिवस समारोह में उदयपुर में ये 75 होंगे सम्मानित

  • January 25, 2026
  • 79 views
गणतंत्र दिवस समारोह में उदयपुर में ये 75 होंगे सम्मानित

अहमदाबाद के दृष्टिबाधित स्पर्श दोशी की कला प्रदर्शनी का उदयपुर में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया शुभारंभ

  • January 24, 2026
  • 49 views
अहमदाबाद के दृष्टिबाधित स्पर्श दोशी की कला प्रदर्शनी का उदयपुर में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया शुभारंभ

रोटरी इंटरनेशनल का सर्वोच्च सम्मान उदयपुर के डॉ. निर्मल कुणावत मिलेगा

  • January 24, 2026
  • 13 views
रोटरी इंटरनेशनल का सर्वोच्च सम्मान उदयपुर के डॉ. निर्मल कुणावत मिलेगा

अंशुल मोगरा बी एन आई उदयपुर कॉरपोरेट चैप्टर के अध्यक्ष बनें

  • January 24, 2026
  • 19 views
अंशुल मोगरा बी एन आई उदयपुर कॉरपोरेट चैप्टर के अध्यक्ष बनें

उदयपुर के शिवांग हल्देनिया ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

  • January 24, 2026
  • 19 views
उदयपुर के शिवांग हल्देनिया ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

  • January 23, 2026
  • 10 views
महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत