कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार की बेटी की शादी, सांसद मन्नालाल रावत ने की मदद

उदयपुर। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मन्नालाल रावत ने मंगलवार को सुबह कन्हैयालाल हत्याकांड में मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा व उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने राजकुमार की पत्नी पुष्पा देवी को 51 हजार रुपए की नगद सहायता राशि भेंट की।

सांसद मन्नालाल रावत भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के साथ सुबह करीब 8 बजे बाबेलों की सहरी रावजी का हाटा स्थित राजकुमार शर्मा के निवास पहुंचे। पार्षद देवेंद्र साहू भी इस दौरान उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को राजकुमार की बेटी का विवाह है। मन्नालाल रावत व रवींद्र श्रीमाली ने विवाह समारोह की तैयारियों के बारे में चर्चा की। पुष्पादेवी ने बताया कि विवाह की तैयारियां शुरु हो चुकी है और आज ही गणपति स्थापना है। सांसद ने कहा कि यह तो शुभ दिन है, इसलिए गुड खिलाईये।

इस पर पुष्पा देवी ने सभी का मुंह मिठा किया। पुष्पादेवी ने कहा कि जिस मौके पर आपने सहायता की है वह हम हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने निमंत्रण पत्रिका देकर सांसद मन्नालाल रावत व रवींद्र श्रीमाली को विवाह समारोह में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर पार्षद देवेंद्र साहू ने राजकुमार शर्मा व एक अन्य गवाह के पुत्र को भी सरकारी नौकरी दिलवाने का आग्रह किया जिस पर सांसद मन्नालाल रावत व रवीेंद्र श्रीमाली ने पूरा प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजकुमार के परिवार के अन्य सदस्य तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व