राज्यसभा में सांसद गरासिया बोले – स्वरूपगंज-रतलाम राष्ट्रीय राजमार्ग 927-A का काम जल्द पूरा हो

जयपुर। राजस्थान के राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने संसद में केन्द्र सरकार से राजस्थान के स्वरूपगंज से मध्य प्रदेश के रतलाम तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 927-A का निर्माण शीघ्र पूरा करवाने का आग्रह किया।

गरासिया ने बुधवार को राज्यसभा में प्रदेश के उदयपुर संभाग में स्थित बावलवाड़ा क्षेत्र की समस्या के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने उदयपुर में स्वरूपगंज से रतलाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927ए के निर्माण की घोषणा की थी। जिसके अनुरूप बांसवाड़ा से खेरवाड़ा तक मार्ग बन चुका है।

उन्होने बताया कि खेरवाड़ा से लेकर स्वरूपगंज के बीच बावलवाड़ा – गरणवास तक लगभग 45 किलोमीटर लम्बा काम अभी पूरा नही हुआ हैं, जिसकी वजह से प्रतिदिन इस राजमार्ग पर सड़क हादसे होते रहते हैं।

गरासिया ने कहा कि अब तक इस अधूरे राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में लगभग 7 अकाल मृत्यु हो चुकी हैं। कई सरकारी कर्मचारी, स्कूली छात्र -छात्राएं, कामकाजी मजदूर, व्यापारी, पर्यटक प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते है जो हमेशा किसी अनहोनी की आशंका में गुजरते है।

उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि शीघ्रतिशीघ्र राष्ट्रीय राजमार्ग 927ए पर खेरवाड़ा से लेकर स्वरूपगंज के बीच बावलवाड़ा क्षेत्र में गरणवास तक लगभग 45 किलोमीटर मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करवाये जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 217 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 397 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व