प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनायेगी भाजपा

उदयपुर। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में भाजपा मनायेगी ।प्रधान मंत्री मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम प्रदेश संगठन द्वारा जिले को मिले हे।

देहात जिला भाजपा के जिला कार्यक्रम प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ने बताया की कार्यक्रमों की कार्ययोजना को लेकर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई । बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा की 17 व 18 सितंबर को विधानसभा मुख्यालयों पर ब्लड डोनेशन कैंप,निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,एवं दिव्यांगो को कृत्रिम उपकरण वितरण का कार्यक्रम रहेगा ।19 व 20 सितंबर को कोविड टीकाकरण,एवं क्षय मुक्त कार्यक्रम हेतु नि:क्षय चिकित्सा शिविर के आयोजन होंगे । विविध कार्यक्रमों की जिला स्तर पर मॉनिटरिंग हेतु दीपक शर्मा को जिला संयोजक ,रतन सिंह राठौड़ व संजय मेहता को सह संयोजक बनाया है वही विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन  हेतु गोगुंदा में नरेंद्र सिंह आसोलिया, मावली में चंद्रशेखर जोशी, वल्लभंगनगर में दीपक शर्मा,झाड़ोल में शांति लाल जैन,खेरवाडा में राम कृपा शर्मा,सलूंबर में नाना लाल अहारी एवं लसाडिया भबराना में कैलाश गांधी को कार्यक्रमों का प्रभारी बनाया है ।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi
  • 21 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित होगी ।
  • 22 व 23 सितंबर को जल सरंक्षण, लंपी डिजीज टीकाकरण एवं औषधि वितरण,एवं पौधारोपण के कार्यक्रम होंगे ।
  • 24 व 25 सितंबर को बुथ कमलोत्सव एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर  जिले व मंडल के पदाधिकारी बूथों पर प्रवास कर कमल उत्सव एवम पुष्पांजलि के कार्यों को करेंगे ।
  • 26 व 27 सितंबर को लोकल फॉर वोकल एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के अभियान के तहत  जिला स्तर पर विविध कार्यक्रम होंगे ।
  • 28 से 30 सितंबर तक नगर पालिका ,नगर परिषद एवं जिला स्तर पर प्रबुद्धजन सम्मेलन होंगे।
  • 1 व 2 अक्तूबर को मंडल स्तर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी  की जयंती पर खादी उत्पादों की खरीद ,स्वच्छता अभियान,अमृत सरोवरों की स्वच्छता आदि के विविध कार्यक्रम होंगे ।


Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 217 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 397 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व