यूएसए की ग्राफिक डिज़ाइनर रचना बोली गांवों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं

उदयपुर। यूएसए की राजधानी वाशिंगटन डीसी में निवास करने वाली शहर की बेटी और ग्राफिक डिजाइनर रचना लड्ढा दमानी ने मंगलवार को शहर के समीपस्थ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए ग्राफिक डिजाइनिंग में कॅरियर बनाने का आह्वान किया।

शिक्षा, कला और संस्कृति संरक्षण को समर्पित कश्ती फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस विशेष संवाद सत्र की अध्यक्षता फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने की। इस मौके पर अपने संबोधन में ग्राफिक डिज़ाइनर रचना दमानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी कला कौशल छिपा हुआ है, बस उन्हें इस तरह से विभिन्न ख्यातनाम कलाकारों के साथ संवाद के माध्यम से प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कश्ती फाउंडेशन के तत्वावधान में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हो रही विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों की भी सराहना की और इसे बच्चों के कॅरियर निर्माण का अनोखा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि भले ही वे अमेरिका में रहती हो परंतु उन्हें अपनी मातृभूमि भारत से असीम प्यार है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में कश्ती फाउंडेशन की श्रद्धा मुर्डिया ने इस जनजाति अंचल में विद्यार्थियों को शिक्षा की दृष्टि से निजी स्कूलों जैसी सुविधाओं के साथ-साथ उचित वातावरण उपलब्ध कराया जाए इस दिशा में फाउंडेशन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इस प्रकार के संवाद सत्र आगामी दिनों में भी अधिकाधिक सरकारी विद्यालयों में कराए जाएंगे।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने अतिथियों को अपने द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को भेंट किया और आगामी दिनों में भी उनके आगमन का आह्वान किया। आरंभ में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य इंद्रा शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। शर्मा और विद्यालय के सृजनधर्मी शिक्षक व शिल्पकार हेमंत जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय का अवलोकन कराया। इस मौके पर वास्तुकार व स्केच आर्टिस्ट सुनील लड्ढा व विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य इंद्रा शर्मा ने किया।

विद्यार्थियों से संवाद, अवलोकन भी
इस मौके पर ग्राफिक डिज़ाइनर दमानी ने विद्यार्थियों से खुलकर संवाद किया और उनकी विद्यालयी गतिविधियों, अध्ययन, गांव की परिस्थितियां, खेलकूद व कला गतिविधियों की स्थितियों, पारिवारिक जिम्मेदारियां और उनके कॅरियर तथा सपनों के बारे में प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने भी खुलकर इस संवाद सत्र में हिस्सा लिया और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस दौरान दमानी ने विद्यालय का अवलोकन करते हुए यहां पर स्थापित प्रस्तर शिल्प कृतियां, अत्याधुनिक कंटेनर लाइब्रेरी और हेरिटेज लुक वाले कक्षा कक्षों को बच्चों के अध्ययन अध्यापन की दृष्टि से उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का वातावरण पूर्णतया बच्चों के अध्ययन के लिए प्रभावशाली है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 410 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 305 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 250 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 223 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 313 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 490 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व