बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर 28 कार्मिक निलंबित

जयपुर। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने और निर्वाचन आदेशों की पालना नहीं करने वाले कार्मिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. राकेश मीणा ने बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले 28 कार्मिकों के निलंबन आदेश जारी किये हैं ।

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता सूचियों के त्रुटिरहित प्रकाशन, नवीन मतदाताओं के पंजीकरण, आधार कार्ड को एपिक कार्ड से लिंक करवाने इत्यादि कार्यों के लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है। उक्त कार्यक्रम के कार्य के सुचारू संचालन के लिए ईआरओ किशनपोल ने बीएलओ के रिक्त पद भरने के लिए विभिन्न विभागों तथा शिक्षा विभाग, चिकित्सा निदेशालय सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों को नियोजित किया था, लेकिन निश्चित तारीख तक पदभार ग्रहण नहीं करने और तत्पश्चात जारी नोटिस का स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर 28 कार्मिकों पर कार्रवाई करते हुए राज्य सेवा से निलंबन के आदेश जारी किये हैं।

ईआरओ किशनपोल राकेश मीणा ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व में भी निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति ना करने पर एक सुपरवाइजर और 4 बीएलओ को नोटिस जारी किये गए थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व