राजस्थान कांग्रेस में सियासी तूफान

जयपुर। Rajasthan CM : कांग्रेस congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राजस्थान सरकार संकट में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस के बीच सियासी तूफान उस समय रविवार रात को आ गया जब अशोक गहलोत ashok gehlot गुट के अधिकांश विधायकों ने नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के घर पर जाकर दबाव बनाया कि हर हाल में राजस्थान का मुख्यमंत्री वही व्यक्ति होगा जिस जिन्होंने एक साथ रहकर गहलोत सरकार को उस समय बचाया। साफ-सुथरे शब्दों में विधायकों ने कह दिया 103 विधायकों के अंदर से ही मुख्यमंत्री चुना जाए जो बागी होकर मालेसर कैंप में गए उनमें से किसी को भी मुख्यमंत्री नहीं चुना जाए। एकाएक रात को यह मोड़ तब आया जब यह विधायक बसों में सवार होकर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर चले गए और अपना इस्तीफा उनको सौंप दिया।

इधर जयपुर में दिल्ली से आए कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रदेश प्रभारी अजय माकन एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ होने वाली विधायक दल की बैठक भी नहीं हो पाई। आज दोपहर को दोनों नेता नई दिल्ली जाएंगे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट देंगे। यह तर्क दिया गया कि वे विधायकों से एक-एक कर मिलना चाहते हैं लेकिन विधायकों ने अपनी तीन मांग उनके समक्ष रख दी उस में सबसे महत्वपूर्ण और पहली मांग यही है कि मुख्यमंत्री जो विधायक गहलोत सरकार के साथ थे उनमें से ही चुना जाए चाहे कोई भी हो। एक तरफ राहुल गांधी केरल में अपनी यात्रा कर रहे हैं और दूसरी तरफ राजस्थान के संकट ने कांग्रेस को नवरात्र के बीच और मुश्किलें बढ़ा दी है।

दूसरी तरफ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट sachin pilot को सीएम बनाने को लेकर उनके समर्थकों ने भी अपनी मांग पूरी ताकत के साथ रखी है। बता दें कि जब कांग्रेस विधानसभा चुनाव के समय राजस्थान में चुनाव लड़ा तक पीसीसी चीफ सचिन पायलट ही थे और उनको ही मुख्यमंत्री बनाया जाना था लेकिन ऐन वक्त पर अशोक गहलोत की ताजपोशी हो जाती है। उसके बाद पायलट और गहलोत में कड़वाहट बढ़ी थी और जब पायलट विधायकों के साथ मानेसर कैंप चले गए तो उनको पीसीसी चीफ पद से हटा दिया गया था।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 217 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 397 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व