जनजाति संस्कृति के महाकुंभ आदि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर



उदयपुर। आदि महोत्सव 2022 का आयोजन कोटडा में 27 एवं 28 सितंबर को किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं पीएचईडी राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया होंगे एवं अध्यक्षता राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में झाडोल विधायक बाबूलाल खराड़ी एवं उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने इस महोत्सव को देश भर की जनजातियों का सांस्कृतिक कुंभ बताया है और देश भर के पर्यटकों से आदि महोत्सव में सहभागिता का आह्वान किया है।

27 को सुबह शुरू होगा महाकुंभ
जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा ने बताया कि उद्घाटन समारोह प्रातः 11 बजे राजकीय जनजाति एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल कोटडा में आयोजित होगा।

जनजाति कलाकारों की प्रस्तुति होगी आकर्षण का केंद्र

आदि महोत्सव में 7 राज्यों के जनजाति कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया दी जाएगी। इसमें पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा नटुवा नृत्य, उड़ीसा के कलाकारों द्वारा सिंगारी नृत्य, लद्दाख के कलाकारों द्वारा याक नृत्य, गुजरात के कलाकारों द्वारा राठवा नृत्य, महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा सोंगी मुखोवटी नृत्य, मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा गुटुम्ब बाजा नृत्य एवं छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा सिलाधरना नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। राजस्थान के जनजाति कलाकार भी अपनी परफॉर्मेंस देंगे। इसके तहत बारां के कलाकार स्वांग नृत्य, बांसवाड़ा के कलाकार गेर नृत्य एवं घूमरा नृत्य, उदयपुर के कलाकार गवरी, कच्छी घोड़ी एवं मावलिया नृत्य, सिरोही के कलाकार रायन नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा कोटड़ा के कलाकार द्वारा भी विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

खेल और एडवेंचर गतिविधियां होंगी आयोजित

जिला कलेक्टर ने बताया कि आदि महोत्सव अंतर्गत पानरवा एवं नाल सांडोल में वन भ्रमण का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा विभिन्न प्रकार के एडवेंचर स्पोर्ट्स भी आकर्षण का केंद्र होंगे जिसमें जिप लाइन एडवेंचर प्रमुख रूप से शामिल है। परंपरागत खेल कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। हस्तकला प्रदर्शनी एवं स्थानीय व्यंजनों, उत्पादों, राजकीय योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व