राजस्थान ड्रेगन बॉट खिलाडियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सोने के बाद निकाली चाँदी

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के अध्यक्ष भगवान स्वरूप वैष्णव व सचिव दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि भोपाल (म.प्र.) में चल रही 14वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बॉट प्रतियोगिता के तीसरे दिन राजस्थान ड्रेगन बॉट मिश्रित टीम ने आज जुनियर वर्ग के डी-10, 500 मीटर मिक्स ईवेंट के कडे़ मुकाबले में केरला, हरियाणा, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि नामचीन व खेल अकादमियों की टीमों को पछाडतें हुए रजत पदक राजस्थान की झोली में डाला, टीम चन्द मिली सेकेण्ड के अंतर से स्वर्ण पदक जीतनें से वंचित रह गई, परन्तु टीम ने जो रजत पदक जीता वह भी अपने आप में काबिले तारीफ है।


संघ के चेयरमैन चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया की राजस्थान टीम के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीतने पर एशियन कैनो फेडरेशन व भारतीय कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के अध्यक्ष प्रशान्त कुस्वाहा के साथ बलबीर कुस्वाहा नें राजस्थान के सभी खिलाडियों से व्यक्तिगत मिलकर उन्हें बधाई दी और कहा कि राजस्थान के खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता में जो दमखम दिखाया है उसी का नतीजा है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सीनियर व जुनियर मिश्रित ईवेन्टों में राजस्थान राज्य लीड कर रहा है। प्रशान्त कुस्वाहा ने कहा कि भविष्य में भी उन्हें आशा है कि राजस्थान कायाकिंग संघ राजस्थान के इन खिलाडियों को अंतरराष्ट्रीय स्तरीय सुविधाएॅ प्रदान करावेंगे जिससे यह बच्चें और भी आगे जाए और भारत का प्रतिनिधित्व करें इस मौके पर राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के अध्यक्ष भगवान स्वरूप वैष्णव, सचिव दिलीप सिंह चौहान व उपाध्यक्ष महेश पिम्पलकर उपस्थित थे।
राजस्थान ड्रैगन बॉट चौयरमैन अजय अग्रवाल व चौयरपर्सन तुषार मेहता ने बताया कि रजत पदक विजेता टीम में राजस्थान से कनिष्का कुमावत, सक्षम कुमावत, शगुन कुमावत, मनस्वी सुखवाल, अनन्त सिंघवी, नाईसा पानेरी, कुलवर्धन सिंह शक्तावत, चार्वी कुमावत, मानस सुखवाल, पार्थ सिंह चुण्डावत, जय गुर्जर, पार्थ कुमावत, देवेन्द्र सिंह, तेजस्वी जोशी व टीम कोच पुर्व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता तनिष्क पटवा थी।
राजस्थान संघ के पियुष कच्छवाहा ने बताया कि पिछले करीब 3 माह से बच्चें जिस तरह से ड्रैगन बॉट का अभ्यास कर रहे थे तब ही महसुस हो गया कि इस बार राजस्थान के यह बच्चें पदकों की जडी लगाकर सम्पूर्ण भारत वर्ष में राजस्थान का परचम लहरोंगे।
इस अवसर पर संघ से चौयरमैन आर. के. धाबाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह परिहार, उपाध्यक्ष प्रो. मदन सिंह राठोड, शरद दशोरा कोषाध्यक्ष डॉ. भुपेन्द्र सिंह चौहान, संघ से प्रवीण सुथार, जयदीप सिंह, महेन्द्र सिह, धन सिंह, तकनिकी प्रशिक्षक दिपक गुप्ता ने सभी पदक विजेता खिलाडियों को बधाई व शुभकामनायें अर्पित की और उदयपुर लौटनें पर टीम का भव्य स्वागत करनें की घोषणा की।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 428 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 313 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 262 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 235 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 503 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व