गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, इस बार MGGS पहाड़ा आयोजक

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolak News)। उदयपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर टाउनहॉल स्थित नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर होने वाले गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या को लेकर आज गुरुवार को रिहर्सल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास में विभिन्न विद्यालय के 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्र—छात्राओं ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देते हुए अंतिम तैयारी सबके समक्ष रखी।
कार्यक्रम संयोजक सचिव महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पहाड़ा की प्रधानाचार्य डॉ श्रीमती सीमा आमेटा ने बताया कि कार्यक्रम जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लोकेश भारती ने तैयारियों को लेकर पूरी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान सुलोचना जैन, जगदीश जाट, देव रावत, हितु शर्मा नलिनी दशोरा, अदिति ने तैयारियों को लेकर पूरा सहयोग दिया।
डा. सीमा आमेटा ने बताया कि 25 जनवरी की शाम साढ़े चार बजे सुखाड़िया रंगमंच पर शुरू होने वाले कार्यक्रम मे जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा और समाजसेवी अलका मूंदड़ा अतिथि रहेगी।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 362 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 264 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व