संजय सिंघल बोले – भारत में पहली बार संस्कृत में कैंपस इंटरव्यू किए

उदयपुर। केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास (स्किल डवलपमेंट) के कार्यक्रम की शुरूआत होने जा रही है। प्रतिवर्ष विद्यार्थियों के होने वाले इस कौशल विकास के कार्यक्रम के लिए मंगलवार को एक अनुबंध (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। एमओयू पर धरोहर संस्थान के संस्थापक संजय सिंघल और केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रीनिवास वार्खेडी ने हस्ताक्षर किये। यह कार्यक्रम 42 दिन का होगा।
संजय सिंघल ने बताया कि देश में पहली बार उन्होंने संस्कृत में कैंपस इंटरव्यू किए, भले ही उसमें चयन में संख्या करीब पांच स्टूडेंट की ही रही लेकिन शुरूआत की गई है।
उन्होंने कहा कि इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के जरिए विद्यार्थी प्राचीन पांडुलिपियों के संग्रहण का कार्य सीखेंगे, उसके बारे में जानेंगे और समझेंगे। इसके जरिए अपने जीवन कौशल के भविष्य की तस्वीर यहां से तैयार होगी जो इस ज्ञान के जरिए उनके जीवन में बहुत काम आएगी। उन्होंने बताया कि इस 42 दिवसीय इन्टर्नशिप कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय की विभिन्न शाखाओं से 25 विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता का समुचित प्रयोग करते हुए धरोहर द्वारा किए जा रहे प्राचीन पांडुलिपियों के संग्रहण का कार्य सीखेंगे।

लक्ष्य अगले 20 वर्षों में 25 लाख पाण्डुलिपियों की डिजिटल बनाना
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान दैनिक जीवन में उपयोगी कौशल को विकसित करने का भी अवसर प्राप्त करेंगे। सिंघल ने बताया कि धरोहर प्रतिवर्ष इस संस्थान के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम आयोजित करेगा। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य अगले 20 वर्षों में 25 लाख पाण्डुलिपियों की डिजिटल प्रतिलिपियां बनाना, पृष्ठों को सही क्रम में रखना और उनको सूचीबद्ध करना है।

सामाजिक सरोकार में धरोहर संस्था करती काम
धरोहर संस्थान को सिक्योर मीटर्स का सहयोग प्राप्त है। इस संस्था का उद्देश्य जीवन पर्यंत सीखने की इच्छा रखने वाले लोगों का एक समाज बनाने का है। संस्थान की टीम इस विश्वास पर काम करती है कि जब हम समाज के लिए कुछ करते हैं तो हम सीखते हैं और बढ़ते हैं। कोई क्या सीख सकता है उसके लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती।
धरोहर के तीन कार्य क्षेत्र प्रमुख है जिसमें 10 लाख वृक्ष कार्यक्रम एक है। इसके तहत उदयपुर में वन क्षेत्र का विकास, सार्वजनिक उद्यानों का रखरखाव शामिल है। समाज के विभिन्न लोगों और संस्थाओं के साथ मिलकर उदयपुर में 10 लाख वृक्ष लगाना है।
उदयपुर के प्रतापनगर-सुखेर मैन रोड पर स्थित थर्ड स्पेस एक ऐसा सामजिक हब है जहां संसाधनों और अवसरों से भरपूर स्थान उपलब्ध है। वहां पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया जा सकता है। वहां लोगों को आइडियाज़ के साथ खेलने, रोचक चीज़ें बनाने और दिलचस्प लोगों से मिलने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाता हैं। वहां एक दिन का टिकट या सदस्यता लेकर लोग यहां उपलब्ध अनेक रोचक और मनोरंजक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं जैसे वॉल क्लाइम्बिंग, एडवेंचर स्पोट्र्स, लाइब्रेरी, जुगाड़ लैब और मेकर लैब आदि। साथ ही इस स्थान पर नियमित रूप से विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप आयोजित होते रहते हैं जैसे पॉटरी, फर्नीचर बनाना, सिलाई आदि। यहाँ को-वर्किंग स्पेस, कांफ्रेंस हॉल, बर्थडे पार्टीज़ आदि की सुविधा भी उपलब्ध है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व