ख्यात पत्रकार बहादुर सिंह सरूपरिया के बेटे हर्षमित्र ने नवजात को दी जिदंगी

उदयपुर। उदयपुर के ख्यात पत्रकार बहादुर सिंह सरुपरिया के एक बेटे ने जो काम किया उसकी सब जगह वाहवाही हुई। असल में बहादुर सिंह सरूपरिया वे पत्रकार थे जिनकी उस जमाने में तूती बोलती थी।
उनके एक बेटे हर्षमि​त्र सरूपरिया जिनको प्यार से सब बंटी बुलाते है उन्होंने शुक्रवार की रात को एक नवजात की जान बचाई। गहरी नींद में सोए हर्षमित्र को जब सूचना मिली तो वे नीदं से उठकर सीधे अस्पताल चले गए और ब्लड देकर भीलवाड़ा के एक नवजात की जान बचाई।
अब आपके मन में आ रहा होगा कि ऐसी इमरजेंसी में ब्लड तो कोई भी दे सकता था लेकिन बता दे कि शुक्रवार रात को भीलवाड़ा से एक तीन दिन के नवजात को गंभीर हालत में उदयपुर के निजी चिकित्सालय में रेफर किया गया। डॉक्टरों ने नवजात की जान बचाने के लिए परिजनों से तुरंत ओ निगेटिव ब्लड के लिए कहा।


पूछताछ शुरू की और सबको जगाया लेकिन सामने आया कि यह ब्लड ग्रुप बहुत कम ही मिलता है। चिंता की लकीरे परिवारजनों के उपर थी लेकिन भगवान जो है वह सब व्यवस्था कर ही देता है और ईश्वर ने ह​र्षित होकर अंदर ही अंदर हर्षमित्र तक पहुंचा दिया।
रक्तदाता युवा वाहिनी के सदस्यों से संपर्क हुआ तो पता चला कि ओ निगेटिव ब्लड तो हर्षमित्र सरूपरिया का है। सरूपरिया से जैसे ही कांटेक्ट हुआ तो उन्होंने एक झटके में बोला घर से निकल रहा हूं। रात की करीब तीन बजे वे सरल ब्लड बैंक पहुंचे और नवजात के लिए रक्तदान किया और नवजात के परिजनों ने राहत की सांस ली।
अब बहादुर सिंह सरूपरिया के बारे में भी जान लीजिए
मेवाड़ के ख्यात पत्रकारों में एक नाम था बहादुर सिंह सरुपरिया का। सरूपरिया अब नहीं रहे है लेकिन उनकी यादें और काम आज भी सबको याद है। सरुपरिया ने वर्ष 1958 में जयपुर से प्रकाशित ‘गणराज्य’ से पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में वे उदयपुर से राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए थे। उन्होंने उस समय पत्रकारिता में जो काम किया वह बहुत ऐतिहासिक था।

इस खबर पर आपकी राय हमे व्हटसप करें +919462978140

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 321 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 223 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 170 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 151 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 209 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 401 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व