चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस संस्थान का स्थापना दिवस 1 जुलाई को मनाएंगे

उदयपुर। भारतीय चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस संस्थान का 76वां स्थापना दिवस उदयपुर शाखा द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

शाखा अध्यक्ष सीए. रौनक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सीए डे कार्यक्रम की श्रृंखला में 29 जून शनिवार को सीए विधार्थियों को इन्डस्ट्रीयल विजीट के लिए वंडर सिमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा ले जाया जाएगा। जिससे उन्हे औधोगिक इकाइयों की कार्यप्रणाली समझने में मदद मिलेगी। 30 जून को सीए सदस्य, व परिवार जन व सीए स्टूडेन्टस उदयपुर में फतेहसागर की पाल पर विकसित भारत की संकल्पना में अपना अहम सहयोग देने की प्रतिबद्धता हेतू सीए रन का आयोजन होगा। जिसमें 2 किलोमीटर व 4 किलोमीटर की दौड़ होगी, जिसमे विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही सीए विधार्थियों हेतू साइक्लाथॉन का आयोजन कर प्रदूषण रहित उदयपुर का संदेश दिया जायेगा।

30 जून को सायं काल सेक्टर 14 स्थित रयॉन इन्टरनेशनल स्कूल में सीए फूटबॉल लीग का आयोजन होगा जिसमें लगभग 40 सीए फुटबॉल खेलेगें। शाखा उपाध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया 1 जुलाई को भारतीय सीए संस्थान उदयपुर शाखा के परिसर पर भव्य कार्यकम होगा जिसमें रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, सीए सदस्यों व परिवारजनों के लिये हेल्थ चेकअप का आयोजन होगा जिसमें 93 तरह के टेस्ट होगें।

शाखा उपाध्यक्ष सीए प्रतिभा जैन ने बताया प्रात: 9.30 बजे ध्वाजारोहण होगा और प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डा. अमित खण्डेलवाल युवाओं में बढ़ते हार्टअटैक के कारण व तनाव नियंत्रण पर अपने विचार रखेगें। इसी दिन पुराने वस्त्रो का संग्रह कर ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित किये जायेगें। शाम को गौशाला में पशु आहार भी वितरण किया जायेगा। 6 जुलाई को शाखा परिसर में सीए गोट टेलेन्ट कार्यकम में सीए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें और 7 जुलाई को स्पोर्टस का आयोजन होगा जिसमें बेडमिंटन, टेबलटेनिस, केरम, चेस इत्यादि गेम्स का आयोजन होगा। निवर्तमान अध्यक्ष सीए अभिषेक संचेती, कार्यकारिणी सदस्य सीए हितेष भदादा, सीए चिराग धर्मावत, सीए शैलेन्द्र कुणावत आदि सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 278 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 171 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 170 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व