डॉ. दिव्यानी कटारा को मिला सर्वोत्तम सम्मान पुरस्कार

उदयपुर। उदयपुर जिले की सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. दिव्यानी कटारा को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के समिन्त्रा मैदान में गऊ भारत भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वोत्तम सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। कटारा को यह सम्मान उनके द्वारा लंपी बीमारी से ग्रसित गौमाता के लिए जिले में पिछले दो महीने से दिन रात की जा रही गौ सेवा, आदिवासी क्षेत्र की बालिकाओं के लिए किये जा रहे सेवा कार्य और अन्य क्षेत्रों में किये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। इस दौरान रामकुमार पाल और संजय अमन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डॉ. दिव्यानी ने मुंबई में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की, जिसमे तारा माँ चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए आदिवासी इलाके चिंचपाडा स्थित संजय नेशनल पार्क में आयोजित समारोह में आदिवासी समाज के लोगों को संबोधित किया। यहां सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा भी डॉ. दिव्यानी कटारा को आदिवासी समाज में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक धर्मेश जोशी, महाराष्ट्र के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संस्थापक डॉ. अजय दुबे ओर आदिवासी समुदाय की प्रमुख सुषमा दावडे भी मौजूद रही।
मुम्बई प्रवास के दौरान डॉ. दिव्यानी को महाराष्ट्र के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संस्थापक डॉ. दुबे द्वारा भी बेटियो के लिए किए गए अनेक कार्य व बेटियो को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए  सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कटारा ने वुमन एम्पावरमेंट के लिए नीलू द्वारा आयोजित दीवाली उत्सव कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिरकत की। 4 दिवसीय उत्सव में महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के साथ ही कपड़े, ज्वेलरी, फूड, सजावटी समान की स्टॉल्स लगाई गई है।

Related Posts

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म, कला और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रोशनी बारोट को संगठन की ओर से उदयपुर जिला अध्यक्ष…

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ; कैलाश खैर, अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी और सिंगर अमृत नाथ आएंगे

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ‘म्यूजिक विदाउट बॉर्डर्स’ के दस वर्ष पूरे कर फरवरी माह में एक बार फिर से जिंक सिटी उदयपुर को अतंर्राष्ट्रीय मंच…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 217 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 397 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व