लेकसिटी में एफएस पर वॉकथान में दौड़े सीनियर सिटीजन

डॉ. तुक्तक भानावत
उदयपुर।
पारस हेल्थ की ओर से रोबोटिक सर्जरी की अपार सफलता के उपलक्ष्य में रविवार प्रातः फतहसागर की पाल पर “बढ़ाएं दर्द मुक्त जीवन की ओर एक कदम “ के साथ वॉकाथान का आयोजन हुआ।

इस वॉकाथान में करीब 250 ऐसे वरिष्ठ नागरिक शामिल थे जिन्होंने पारस हेल्थ में डॉक्टर आशीष सिंघल के नेतृत्व में अपने घुटनों की रोबोटिक सर्जरी करवाई और वह आज स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके रोजमर्रा के कार्यों में घुटनों को लेकर कोई तकलीफ नहीं है।


डाक्टर आशीष सिंघल ने बताया कि रविवार प्रातः फतहसागर की पाल पर 50 साल की उम्र से ज्यादा के कई वरिष्ठ नागरिकों ने प्रातः 6:00 बजे हंसते मुस्कुराते इस वॉकाथान में भाग लिया और फतेहसागर की पाल पर दौड़ लगाई। इस दौरान कई वरिष्ठ नागरिक जिन्होंने रोबोटिक सर्जरी करवाई और उसके बाद उनका स्वास्थ्य कैसा है इस बारे में विस्तार से अपने अनुभव सुनाए। वॉकाथान में पुरुषों के साथ कई बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हुई।


डाक्टर आशीष ने बताया कि 100 से ज्यादा सफल नी रिप्लेसमेंट के उपलक्ष्य में रविवार को यह आयोजन रखा गया। सभी नोर्मल है और वह आराम से अपनी दिनचर्या में खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। रोबोटिक सर्जरी में पहले दिन से पेशेंट चलना फिरना शुरू कर देते हैं और नोर्मल होने में चार से पांच हफ्ते लगते हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी राजेन्द्र गोयल ने इस अवसर पर कहा कि घुटनों की रोबोटिक सर्जरी के बाद अब किसी में बुढ़ापा नहीं रहा और वह एक बार फिर से जवान हो गए हैं और उन्हें चलने फिरने में कोई दिक्कत नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण हमारे सामने खड़े यह सारे बुजुर्ग हैं जिन्होंने अभी हाल ही में पारस हेल्थ में अपने घुटनों की रोबोटिक सर्जरी करवाई है। घुटना बदल गया मतलब वह बूढ़ापा खत्म।


संक्षिप्त समारोह के बाद डॉ. एबेल जॉर्ज, फैसिलिटी डायरेक्टर, पारस हेल्थ उदयपुर और डॉक्टर आशीष सिंघल ने वॉकाथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 137 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 188 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व