Student Union election : सुविवि छात्र संघ चुनाव में 52.26 प्रतिशत मतदान, क्यूआर कोड से युक्त थे बैलट पेपर

उदयपुर। Student Union election मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्रसंघ के शुक्रवार को हुए चुनाव में 52.26 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट परिसर में शुरू होगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि शुक्रवार को चारों संघटक महाविद्यालयों में बनाए गए मतदान बूथों पर विद्यार्थियों ने उत्साह से मतदान किया। इसमें कुल 7092 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान 52.26 प्रतिशत रहा।


विधि महाविद्यालय में 512 (54.99%), वाणिज्य महाविद्यालय में 2107 (53%), विज्ञान महाविद्यालय में 2485 (55.71%) तथा सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में 1988 (47.29%) वोट डाले गए। चुनाव में केंद्रीय छात्र संघ के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं संयुक्त सचिव के साथ शोध प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए मतदान हुआ जबकि महाविद्यालयों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए विद्यार्थियों ने वोट डाले।
मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकाश द्वार पर ही परिचय पत्र देखकर ही प्रवेश दिया गया।


मतगणना शनिवार को

शनिवार को फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज परिसर में सुबह 10 बजे मतगणना शुरू होगी। यहां केंद्रीय छात्रसंघ पदाधिकारियों के लिए काउंटिंग होगी,जबकि चारों महाविद्यालयों के महाविद्यालय छात्रसंघ प्रत्याशियों की काउंटिंग संबंधित महाविद्यालयों में ही की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं रजिस्ट्रार छोगाराम देवासी एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर शूरवीर भाणावत के निर्देशन में मतगणना की सारी तैयारियां पूरी की गई। मतगणना दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी या उसके एजेंट में से किसी एक को ही प्रवेश दिया जाएगा।


क्यूआर कोड वाले थे बैलट पेपर
इस बार मतदान के लिए प्रयुक्त किए गए बैलेट पेपर्स को तकनीकी तौर पर समृद्ध किया गया। हर पेपर यूनिक क्यूआर कोड से युक्त था ताकि उसको स्कैन करके उससे संबंधित सारी जानकारी प्राप्त की जा सके। इसके साथ ही विश्वविद्यालय का लोगो भी एचडी गुणवत्ता के साथ यूनिक तरीके से प्रिंट किया गया।

Related Posts

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। राष्ट्र संत महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द ब्रह्मचारी उपाख्य उत्तम स्वामी महाराज ने आह्वान किया है कि हर हिन्दू घर से निकलने से पहले तिलक अवश्य लगाए। साथ…

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। एसआईआर को लेकर कांग्रेस झूठे ओर खोखले दावे कर झूठे नरेटिव का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है । देश में आठ बार एसआईआर…

You Missed

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

  • January 20, 2026
  • 4 views
विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

  • January 19, 2026
  • 103 views
उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

  • January 19, 2026
  • 16 views
उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 34 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 80 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 26 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा